Categories

October 17, 2026

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

Spread the love

ट्रंप ने इस फैसले के पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है. इस फैसले से भारत और चीन जैसे देशों को राहत मिली है, क्योंकि वे रूस से ऊर्जा खरीदने वाले प्रमुख देशों में शामिल हैं

क्या है रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का कानून?

लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट, 2026 के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों के सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है. इस कानून का मकसद रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर दबाव डालना और यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए मॉस्को को बातचीत के लिए तैयार करना है.

ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा कि वह संबंधित कानून के तहत मिलने वाले प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों को फिलहाल लागू करने से छूट दे रहे हैं. उन्होंने अमेरिकी संसद को भी इसकी जानकारी दी और कहा कि मौजूदा समय में यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…

मतदाता सूची से क्यों काटे गए नाम?: घर-घर जाकर बताएगी भाजपा, एसआईआर पर कांग्रेस के हर आरोपों का देगी जवाब…