हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप आया। भूकंप के झटके सुबह 4:36 बजे महसूस किए गए। 4.1 तीव्रता का यह भूकंप 31.298 N अक्षांश और 77.529 E देशांतर पर, 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
भूकंप के असर और किसी तरह के नुकसान के बारे में अभी और जानकारी का इंतज़ार है। इससे पहले 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। NCS के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में था। उत्तराखंड के चमोली में रात 10:22 बजे (IST) 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था।
