Categories

November 23, 2026

दोस्त की पसंदीदा शराब पर नाम पड़ा जॉनी वॉकर:3 अजीज लोगों की मौत हुई तो 33 साल तक मद्रास नहीं गए थे…

Spread the love

हिंदी सिनेमा के बेस्ट कॉमेडियन में से एक जॉनी वॉकर की आज 20वीं पुण्यतिथि है। जॉनी वॉकर 50-60 के दशक में हर प्रोडक्शन हाउस की डिमांड होते थे। फिल्म में एक-दो गाने उन पर जरूर फिल्माए जाते थे।

गुरु दत्त की हर फिल्म में उनका एक रोल फिक्स होता था। उनका असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। वो शराबी का रोल इतने परफेक्ट तरीके से करते थे कि गुरु दत्त ने अपनी फेवरेट व्हिस्की ब्रांड के नाम पर उनका नाम जॉनी वॉकर रख दिया।

फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पिता की मदद के लिए आइसक्रीम भी बेची। कभी फेरी लगाई, तो कभी लोगों को हंसा कर भी पैसे कमाए। शूटिंग के दौरान उन्हें एक्ट्रेस नूरजहां से प्यार हुआ फिर परिवार वालों के खिलाफ जाकर मस्जिद में शादी कर ली। जॉनी वॉकर की सलाह पर शम्मी कपूर ने भी गीता बाली से मंदिर में शादी की थी।

साउथ में जब फिल्में बनने लगी थीं, तब उन्होंने एक साउथ की फिल्म को साइन किया। जब वो शूटिंग के लिए मद्रास गए, तब उनके तीन अजीज लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मद्रास को उन्होंने अपने लिए मनहूस मान लिया और वो फिल्म भी छोड़ दी। इसके 33 साल बाद वो कमल हासन की जिद पर शूटिंग के लिए मद्रास गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…