Categories

November 19, 2026

पैगंबर टिप्पणी विवाद: नवीन जिंदल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, देशभर में दर्ज सभी FIR दिल्ली ट्रांसफर होगा – prophet remark controversy court transfers all petitions against jindal to delhi police

Spread the love

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ देशभर में दर्ज सभी एफआईआर दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएं। जस्टिस एम.आर. शाह और जस्टिस एम.एम. सुंदरेश की पीठ ने दिल्ली पुलिस द्वारा जांच पूरी होने तक जिंदल को अंतरिम संरक्षण भी दिया।

शीर्ष अदालत ने जिंदल को उनकी कथित टिप्पणियों पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट जाने की अनुमति दी और कहा कि भविष्य की सभी प्राथमिकी भी जांच के लिए दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित की जाएंगी। पीठ ने कहा, ‘सभी प्राथमिकी दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई को स्थानांतरित की जाएंगी। आरोपी के खिलाफ आठ सप्ताह तक कोई प्रारंभिक कार्रवाई या और प्राथमिकी नहीं हो जिससे वह दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष उचित कार्यवाही के लिये संपर्क कर सके।’

शीर्ष अदालत ने इससे पहले बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर पर उनकी टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी/शिकायतों के संबंध में इसी तरह की राहत प्रदान की थी। उसने कहा था कि प्राथमिकी की जांच दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) इकाई द्वारा की जाएगी।

टीवी पर एक चर्चा के दौरान पैगंबर पर शर्मा की टिप्पणी का देश भर में विरोध शुरू हो गया था और कई खाड़ी देशों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। बाद में बीजेपी ने शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…