मांझी जी! आप भी एक पौआ शराब पीते हैं क्या? कांग्रेस ने जीतनराम से पूछा तीखा सवाल – congress asked a question to jitan ram manjhi do you also drink a cup of alcohol
कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि जीतनराम मांझी कब क्या बोल दें, किसी को पता नहीं। उन्होंने कहा कि मांझी की बातों का असर दलित समाज के लोगों पर काफी होता है। वे खुद भी दलित समाज से आती है। मांझी के एक पौआ शराब पीने वालों को नहीं पकड़ने की सलाह दे रहे हैं, ऐसे में पूछना चाहती हूं कि एक पौआ पीते हैं क्या?
लालू-तेजस्वी के साथ है कांग्रेस
विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि शराबबंदी कानून पर उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के बाद आरजेडी की ओर से भी बयान आया है। आरजेडी एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने कहा है कि इस कानून की समीक्षा की जानी चाहिए। शराबबंदी से कोई खास फायदा नहीं है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले जीतनराम मांझी ने दिल्ली में कहा था कि बिहार में शराब मामले में जेलों में बंद 70 फीसदी लोग गरीब हैं। पुलिस बड़े तस्कर और बड़े लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। एक-आध पौआ पीने वाले लोगों को ही पुलिस पकड़ रही है। ऐसे में जो लोग एक पौआ शराब पीते हैं, उन्हें नहीं पकड़ा जाए।
