शहर की मुख्य सड़कों और दफ्तरों के पास रैली, जुलूस व धरना प्रदर्शन पर लगी रोक | Rally, procession and dharna demonstrations are banned near the main roads and offices of the city.

[ad_1]
बिलासपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अब शहर की कई मुख्य सड़कों पर रैली, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
अब शहर की कई मुख्य सड़कों पर रैली, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह प्रतिष्ठानों व कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में रैली, जुलूस, धरना एवं विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह आदेश जारी किया है। शहर के बीच सड़क और बाजार से होकर रैली, जुलूस निकालने के कारण आए दिन आने-जाने में परेशानी होने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनती है।
शहर के भीतर आवागन एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से नेहरू चौक से लेकर देवकीनंदन स्कूल, सदर बाजार, गोलबाजार, जवाली पुल चौक होते हुए गांधी चौक तक, मुंगेली नाका से नेहरू चौक तक, नेहरू चौक को धरना प्रदर्शन और नेहरू चौक से लेकर जरहाभाठा मंदिर चौक तक, नेहरू चौक से लेकर महामाया चौक, पुराना अरपा पुल से होते हुए देवकीनदंन चौक तक, पुराना बस स्टैंड से तेलीपारा होते हुए कोतवाली चौक तक, पुराना बस स्टैंड से शिव टाकीज चौक होते हुए गांधी चौक तक की सड़क को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, अन्य प्रकार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश अगले दो माह तक प्रभावी रहेगा।
100 मीटर की दूरी पर धरना प्रतिबंधित
प्रशासनिक एवं कानून दृष्टिकोण से प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि को रैली, जुलूस, धरना एवं विरोध प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। आदेश के अनुसार हाईकोर्ट परिसर, जिला कोर्ट परिसर, कमिश्नर कार्यालय, कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिम्स और जिला अस्पताल के 100 मीटर के दायरे में रैली, जुलूस और धरना- प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
[ad_2]
Source link
