Categories

November 20, 2026

अंब और ऊना से दिल्ली तक के सफर में रफ्तार का लुत्फ उठाएंगे पैसेंजर्स, रिजर्वेशन जारी | Vande Bharat Express will run from Amb-Andaura tomorrow, Passengers will enjoy the speed in the journey from Amb and Una to Delhi, reservation continues

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Una
  • Vande Bharat Express Will Run From Amb Andaura Tomorrow, Passengers Will Enjoy The Speed In The Journey From Amb And Una To Delhi, Reservation Continues

ऊना14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर। - Dainik Bhaskar

रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर।

हिमाचल के ऊना और अंब-अंदौरा से पैसेंजर्स सेमी हाई स्पीड ट्रेन में सफर का आनंद उठा सकेंगे। अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 19 अक्टूबर से रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन को PM नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाई दी थी।

पीएम नरेंद्र मोदी के वंदे भारत के अनागरल रन की फाइल फोटो।

पीएम नरेंद्र मोदी के वंदे भारत के अनागरल रन की फाइल फोटो।

अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के मध्य वंदे भारत 410 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी। इसके ऊना, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट में 2-2 मिनट के हॉल्ट होंगे।

ऊना रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का शेडयूल। वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल।

ऊना रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का शेडयूल। वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल।

इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में जाने के लिए अधिकतर पैसेंजर्स IRCTC के माध्यम से ऑनलाइन रिजर्वेशन करा रहे हैं। इसकी रिजर्वेशन लगातार बढ़ रही है। 26 अक्टूबर को वंदे भारत में चेयरकार श्रेणी में 14 वेटिंग हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 2 वेटिंग है। 30 अक्टूबर को 21 वेटिंग और एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 7 वेटिंग है।

कुल कोच 16- सीटें 1180

चेयरकार के कोच 14

एक कोच में 78 सीटें

कुल 1080 सीटें

एग्जीक्यूटिव कोच 2

एक कोच में 44 सीटें

कुल सीटें 88

शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चलेगी

19 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 9 सीटें और चेयरकार में 111 सीटें खाली हैं। 20 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 9 व चेयरकार में 112 सीटें शेष हैं। 21 अक्टूबर यानि शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चलेगी। 22 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 2 वेटिंग और चेयरकार में 112 सीटें खाली हैं। 23 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 13 व चेयरकार में 125 सीटें शेष हैं। 24 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव में 17 व चेयरकार में 156 सीटें खाली हैं। 25 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 8 सीटें और चेयरकार में 36 सीटें शेष हैं। 27 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव में 10 सीटें और चेयरकार में 66 सीटें खाली हैं। 28 अक्टूबर यानि शुक्रवार को वंदे भारत नहीं चलेगी। 29 अक्टूबर को वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लॉस में 9 सीटें और चेयरकार में 33 सीटें शेष हैं। जबकि 31 अक्टूबर को एग्जीक्यूटिव में 13 और चेयरकार में 131 सीटें खाली हैं। रिजर्वेशन के आंकड़े सोमवार दोपहर डेढ़ बजे तक के है।

ऊना रेलवे स्टेशन।

ऊना रेलवे स्टेशन।

अब दिल्ली दूर नहीं

  • वंदे भारत एक्सप्रेस अंब-अंदौरा से नई दिल्ली 412 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 25 मिनट।
  • हिमाचल एक्सप्रेस अंब-अंदौरा से दिल्ली 399 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 40 मिनट।
  • ऊना रेलवे स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस ऊना से नई दिल्ली का 385.15 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 2 मिनट।
  • जन शताब्दी एक्सप्रेस ऊना से नई दिल्ली 385.15 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 40 मिनट।
  • हिमाचल एक्सप्रेस ऊना से दिल्ली का 371.83किलोमीटर का सफर 7 घंटे 7 मिनट।
  • नांदेड़ वीकली एक्सप्रेसऊना से नई दिल्ली का 385.15 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 48 मिनट।

ये रहेंगा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का किराया

  • अंब-अंदौरा से वंदे भारत का फेयर अंब-अंदौरा से नई दिल्ली का चेयरकार में विद फूड 1240 रुपये किराया है। जबकि विद आउट फूड 955 रुपये किराया लगेगा।
  • एग्जीक्यूटिव क्लास में विद फूड 2240 रुपये किराया होगा। विद आउट फूड पैसेंजर को 1890 रुपये चुकाने होंगे। अंब-अंदौरा से चंडीगढ़ का किराया चेयरकार में विद फूड 780 रुपये और विद आउट फूड 555 रुपये लगेगा।
  • एग्जीक्यूटिव क्लास में विद फूड 1335 व विद आउट फूड 1099 रुपये किराया लगेगा।
  • अंब-अंदौरा से अंबाला कैंट का चेयरकार में विद फूड 855 रुपये और विद आउट फूड 635 रुपये किराया होगा। एग्जीक्यूटिव क्लॉस में विद फूड 1490 रुपये और विदाउट फूड 1250 रुपये किराया होगा।
  • ऊना से वंदे भारत का फेयर वंदे भारत का ऊना से नई दिल्ली का चेयरकार का किराया विद फूड 1195 रुपये और विद आउट फूड 910 रुपये लगेगा।
  • एग्जीक्यूटिव क्लॉस में विद फूड 2145 व विद आउट 1795 रुपये किराया लगेगा। ऊना से चंडीगढ़ का चेयरकार में किराया विद फूड 725 रुपये व विद आउट फूड 505 रुपये होगा।
  • एग्जीक्यूटिव क्लॉस में विद फूड 1235 रुपये और विद आउट फूड 990 रुपये होगा। ऊना से अंबाला कैंट का चेयरकार में किराया विद फूड 805 रुपये और विद आउट फूड 585 रुपये होगा।
  • जबकि एग्जीक्यूटिव क्लॉस में वंदे भारत का चेयरकार का किराया विद फूड 1390 रुपये और विद आउट फूड 1145 रुपये लगेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…