बुधवार को पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन; 5.92 लाख मतदाता डाल सकेंगे वोट | In Mahendragarh, DC checked the nomination work, Dr. JK Aabhir, the last day of nomination Wednesday.

[ad_1]
महेंद्रगढ़6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में डीसी डॉ जय कृष्ण आभीर ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति चुनाव के लिए हो रहे नामांकन कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के सभी कागजात पूरे हो। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को सभी कागजात की चेक लिस्ट दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे को बरकरार रखते हुए चुनाव लड़े। ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो।
डीसी ने कहा कि प्रचार प्रसार के दौरान भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी प्रकार का झगड़ा ना करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें। उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक नागरिकों से आह्वान किया कि 19 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे समय से पहले अपने नामांकन दाखिल करें।
डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में लगभग 5 लाख 92 हजार 373 मतदाता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार, बीडीपीओ निशा तंवर, नायब तहसीलदार दयाचंद, एसईपीओ अंकित यादव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
[ad_2]
Source link
