Categories

November 21, 2026

अजमेर में छिपा टीनू गिरफ्तार, यूरोप और अजरबैजान से मिल रही थी मदद | Tinu arrested in Ajmer, was getting help from Europe and Azerbaijan

Spread the love

[ad_1]

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सीआईए इंचार्ज प्रितपाल के घर से 1 अक्टूबर को भागे गैंगस्टर दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने बुधवार को टीनू को गिरफ्तार कर 5 हैंड ग्रेनेड और 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद किए।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी टीनू फर्जी पासपोर्ट लेकर विदेश की फिराक में था। पश्चिम बंगाल के एक एजेंट ने नकली पासपोर्ट तैयार कर लिया था। 18 दिन तक पुलिस से बचने के लिए टीनू बार-बार ठिकाने बदलता रहा।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंचार्ज एचजीएस धालीवाल ने बताया कि यूरोप में सक्रिय जैक और अजरबैजान में बैठे रोहित गोदारा ने टीनू की छिपने में मदद की। हाई प्रोफाइल कत्ल केस में पुलिस ने टीनू समेत 24 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी।

चार्जशीट के अनुसार टीनू लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने में शामिल था। टीनू की गर्लफ्रेंड को मालदीव भागने के प्रयास में पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। मानसा पुलिस प्रमुख गौरव तुरा ने बताया कि दीपक टीनू को बहुत जल्द ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मानसा की अदालत में पेश करेगी। 11 साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दीपक टीनू पर विभिन्न राज्यों में 35 से ज्यादा केस हैं।

27 मई को टीनू से मुलाकात के 2 दिन बाद ही 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हरियाणा में भिवानी का रहने वाला दीपक टीनू इससे पहले 2017 में पंचकूला में पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर फरार हाे गया था। बाद में पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर से 2 दिन में 4 बार बात की, लोकेशन अजमेर की थी, एजीटीएफ भी वहीं थी

टीनू की तलाश में जुटी पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को सूचना मिली थी कि टीनू अजमेर में कहीं छिपा है। एजीटीएफ की टीम भी अजमेर में थी। 48 घंटे पहले टीनू ने पंजाब की जेल में बंद एक गैंगस्टर से बात की थी। गैंगस्टर का फोन सर्विलांस पर था।

टीनू ने गैंगस्टर से 2 दिन में 4 बार बात की। उसकी लोकेशन राजस्थान की आ रही थी। वायस सैंपल में टीनू की आवाज की पुष्टि हो गई। इनपुट मिलने के बाद दो टीमें अजमेर रवाना हो गईं। लेकिन टीनू का संपर्क कुछ समय के लिए टूट गया। इस दौरान दिल्ली सेल की टीम ने छापा मारकर टीनू को दबोच लिया।

गैंगस्टरों का इंटरनेशनल नेटवर्क बढ़ा…

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंचार्ज एचजीएस धालीवाल के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में दीपक टीनू ने बताया है कि यूरोप में रह रहे जैक जो कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का करीबी है और अजरबैजान में बैठे रोहित गोदारा ने फरार होने के बाद उसकी मदद की थी।

दोनों ने अपने कांटेक्ट इस्तेमाल कर टीनू को छिपने के ठिकाने उपलब्ध करवाए। टीनू राजस्थान के बड़े गैंगस्टर आनंद पाल के इलाके में भी छिपा रहा। अनंतपाल पुलिस के साथ हुए मुकाबले में मारा गया था।

गर्लफ्रेंड ने कहा था, दीपक विदेश भागा

10 दिन पहले मालदीव भागने के प्रयास में पकड़ी गई दीपक की गर्लफ्रेंड ने कहा था कि टीनू विदेश भाग चुका है। पुलिस ने भरोसा नहीं किया था । सख्ती बढ़ने के कारण टीनू भाग नहीं पाया और अंतत: पकड़ा गया।

टीनू को भगाने के 3 आरोपियों का रिमांड खत्म

दीपक टीनू को भागने में मदद करने के तीन आरोपियों लुधियाना निवासी राजवीर सिंह, राजिंदर सिंह, कुलदीप काे रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है।

बुधवार को मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें ज्यूडीशियल कस्टडी में भेजा गया। वहीं, इस मामले में अमृतसर से दुबई जाते समय गिरफ्तार गांव मूसा के जगतार सिंह का पुलिस रिमांड 2 दिन बढ़ाया गया है। जगतार पर मूसेवाला की रेकी का आरोप है।

सोशल मीडिया पर टीनू हरियाणा के नाम से कई अकाउंट सक्रिय

टीनू हरियाणा के नाम से फेसबुक पर भी कई अकाउंट सक्रिय हैं, जिन्हें लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीनू को कहीं जेल में बंद तो कहीं दोस्तों के जन्मदिन की बधाई जैसे संदेश भी दिए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…