Categories

November 21, 2026

गोदावरी माइंस के मजदूरों ने सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक हाइवे पर किया प्रदर्शन‎ | Godavari Mines workers demonstrated on the highway from 10 am to 3 pm

Spread the love

[ad_1]

राजनांदगांव‎2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हाइवे पर पूरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। समझाइश के बाद मजदूर माने। - Dainik Bhaskar

हाइवे पर पूरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। समझाइश के बाद मजदूर माने।

गोदावरी माइंस में काम बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को श्रमिक नेताओं के साथ सभी मजदूरों द्वारा खड़गांव चौक में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया। एसडीएम अमित नाथ योगी श्रमिकों को समझाइश देने पहुंचे। जिनसे चर्चा के बाद मजदूरों ने नेशनल हाइवे छोड़ा। खड़गांव के गोदावरी माइंस में कंपनी ने 10 अक्टूबर से अचानक काम बंद कर दिया है।

मजदूरों को नो वर्क नो पेमेंट की सूचना वाट्स एप से दी गई। मंगलवार को भी मजदूरों ने माइंस घेरकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अफसरों के पहुंचने पर कंपनी प्रबंधन को मौके पर बुलाया गया। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि एक साल के लिए माइंस में काम बंद किया जा रहा है। यह सुनते ही मजदूरों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने इसे मनमानी बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं बुधवार सुबह खड़गांव चौक में जुटकर मजदूरों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया था।

1200 मजदूर बेरोजगार… मजदूरों को 4 महीने का एडवांस वेतन देने की भी मांग रखी

मजदूरों ने हाइवे छोड़ा पर धरना अब भी जारी
गोदावरी माइंस को लेकर प्रदर्शन कर रहे श्रमिक कल्याण समिति के प्रमुख बालचंद कोरेटी ने बताया कि एसडीएम की समझाइश और ज्ञापन देने के बाद उन्होंने हाइवे पर चक्काजाम खत्म कर दिया है। लेकिन हाईवे किनारे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जुटे हुए हैं। यह धरना मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

कोरेटी ने बताया कि मजदूरों की मांग है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें अगले चार महीने का वेतन दें। इसके अलावा अप्रैल से माइंस में काम शुरू किया जाए। कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो उनका लीज रद्द कर नई कंपनी को काम दिया जाए। चक्काजाम के दौरान दोनों ओर गाड़ियों का जाम लगा रहा। बहरहाल, काम बंद होने का असर सीधे प्रभावितों के परिवार पर पड़ेगा। सामने पर्व को देखते मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है।

1200 मजदूर व 150 से अधिक वाहन मालिक संकट में
गोदावरी माइंस में करीब 1200 मजदूर कार्यरत है। अचानक माइंस में काम बंद हो जाने से इन मजदूरों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दीवाली के पहले इन मजदूरों को बोनस का भुगतान भी किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इस दिशा में भी कोई फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा माइंस में करीब 150 भारी वाहनों को भी रोजाना काम मिलता है। माइंस बंद होने से ट्रांसपोर्टर्स भी परेशान हो गए हैं। मजदूरों के प्रदर्शन में शामिल होकर ट्रांसपोर्टर्स ने कंपनी की दूसरी साइट पर काम देने की मांग की है।

दावा: फिलहाल नुकसान, कुछ क्लीयरेंस भी अटका
गोदावरी माइंस का संचालन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने मजदूरों व अफसरों ने बताया कि फिलहाल यहां खनन से कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कंपनी ने पास ही 92 हेक्टेयर की लीज के लिए भी आवेदन लगाया है। जिसमें ट्रेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। जिससे वेस्ट मटेरियल को इस्तेमाल के लायक बनाया जा सके। लीज का क्लीयरेंस केंद्र के पास अटका हुआ है। इन सारी प्रक्रिया के पूरे होने तक माइंस में काम बंद किया जा रहा है। इसमें एक से डेढ़ साल का समय लग सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…