Categories

November 19, 2026

अज्ञात हमलावरों ने की किराना व्यापारी के बेटे की हत्या, परिवार को बंधक बनाया; पुलिस ने 3 संदिग्ध पकड़े | Firing in Moin of Chintpurni Una, Unknown assailants kill grocer’s son, take family hostage; Police caught 3 suspects

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Una
  • Firing In Moin Of Chintpurni Una, Unknown Assailants Kill Grocer’s Son, Take Family Hostage; Police Caught 3 Suspects

ऊना13 घंटे पहले

हिमाचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत के मोईन गांव में किराना व्यापारी के बेटे तुषार गर्ग की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जो लूट के इरादे से वहां आए थे। जिन्होंने व्यापारी के परिवारिक सदस्यों और एक अन्य महिला को बंधक बना लिया। तुषार ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी गोली लगने से जान चली गई। देहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में देरशाम देहरा पुलिस ने 3 संदिग्ध को पूछताछ के हिरासत में लिया है। जिनसे चिंतपूर्णी थाना में पूछताछ की जा रही है। इस बात की कांगड़ा के SP खुशहाल सिंह ने पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को अज्ञात हमलावर लूटपाट के इरादे से किराना व्यवसायी केसर गर्ग के घर में जा घुसे। जिनकी संख्या 4-5 बताई जा रही है। इनमें से कुछेक के पास रिवाल्वर थे। जिन्होंने फस्र्ट फ्लोर पर पहले एक महिला को बंधक बनाया, जिसका परिवार वहां किराये पर रह रहा था।

बताया जा रहा है कि एक हमलावर उस महिला के पास खड़ा रहा। जबकि अन्य हमलावरों ने दूसरे फ्लोर पर किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाया। रिवाल्वर की नोक पर सभी के मोबाइल और गहने छीन लिए गए। इतने में किराना व्यापारी के छोटे बेटे तुषार चिंतपूर्णी से अपने घर पहुंच गए। उसने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच एक हमलावर नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके घायल होने पर दूसरे हमलावर ने तुषार गर्ग पर गोली चला दी। इसके बाद अज्ञात हमलावर घटनास्थल से भाग निकले। सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी और देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गोलीकांड के 3 आरोपी काबू

गंगोट के अश्विनी कुमार शाम को चिंतपूर्णी आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें 2 संदिग्ध मिले, जिन्होंने गाड़ी को रोकना चाहा, लेकिन अश्विनी ने उन्हें इग्नोर कर दिया। इस बीच उन्हें चिंतपूर्णी से फोन पर सूचना मिली कि गोलीकांड के आरोपी इसी तरफ भागे हैं। इसके बाद अश्विनी ने 2 लोगों को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया और उन्हें ऊना बस स्टैंड में उतारने की बात कही।

लेकिन अश्विनी दोनों संदिग्धों को ऊना ले जाने की बजाय चिंतपूर्णी थाना ले आया। जहां दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीसरे संदिग्ध को किन्नू के पेट्रोल पंप के पास पकड़ा। घटना की सूचना मिलने पर देरशाम चिंतपूर्णी पुलिस थाना के बाहर एकत्रित हो गई। वहीं, स्थानीय व्यवसायी संजीव कालिया ने संदिग्धों को थाने में पहुंचाने वाले अश्विनी कुमार को 11 हजार रुपए इनाम दिया। साथ ही पुलिस थाना के बाहर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम

उधर, देहरा के DSP विशाल तिवारी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है, जिनकी संख्या 4-5 बताई जा रही है। शुरूआती जांच में पाया गया है कि हमलावर लूट के इरादे से आए थे। मामले की जांच जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…