सिद्धू हाईकोर्ट पहुंचे, 21 को अगली सुनवाई | Sidhu reaches High Court, next hearing on 21

[ad_1]
चंडीगढ़4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए लुधियाना कोर्ट में बयान दर्ज कराने की मांग को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बुधवार को वकीलों के काम न करने के चलते जस्टिस राजमोहन सिंह ने इस मामले में 21 अक्टूबर के लिए सुनवाई तय की है।
पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर एक शिकायत मामले में सिद्धू को गवाह के रूप में तलब किया गया है।
लुधियाना की कोर्ट ने इस मामले में सिद्धू की कोर्ट में गवाही के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए थे। सिद्धू की तरफ से मांग की गई थी कि जेल में वीसी के जरिए बयान दर्ज कर लिए जाएं लेकिन इस मांग को लुधियाना की कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link
