Categories

November 20, 2026

अमित शाह को प्रभु राम प्रतिमा, मुख्‍यमंत्रियों को गुलाबी मीनाकारी के तोहफे, योगी ने किया ODOP का झंडा बुलंद

Spread the love

लखनऊ/फरीदाबाद: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने ओडीओपी के तोहफों को गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) सहित 15 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भेंट किया। योगी आदित्यनाथ गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित आंतरिक सुरक्षा पर दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचे थे। यूपी सरकार अपने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को हर मंच से प्रोत्साहित करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज का इत्र, लखनऊ की चिकनकारी के अलावा ब्रास की प्रतिमा और वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार यहां मुख्‍यमंत्रियों को भेंट किए। सीएम योगी ने गृहमंत्री अमित शाह को ब्रास की प्रभु श्रीराम की प्रतिमा और ओडीओपी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की है, जबकि 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए सीएम योगी की ओर से बनारस की गुलाबी मीनाकारी से बने उपहार प्रदान किए।

चिंतन शिविर में सहभागिता करने वाले अन्य डेलीगेट्स को भी 250 ओडीओपी बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट किये गये हैं। इसमें 150 बॉक्स इत्र, 25 बॉक्स चिकन स्टाल, 25 बॉक्स सिल्क स्टाल, 25 बाक्स ब्रास बाउल्स और 25 बॉक्स लैकर वीयर तोहफे के रूप में मुख्यमंत्री ने भेंट किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…