अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर भेजा नोटिस, शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए नौवीं बार बुलाया…

दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार (17 मार्च) को एक बार फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है. ईडी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री को भेजा गया ये नौवां समन है. जांच एजेंसी की तरफ से भेजे गए नोटिस में केजरीवाल से कहा गया है कि वे 21 मार्च को ईडी दफ्तर आकर जांच में सहयोग करें.
ईडी की तरफ से इससे पहले आठ बार समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया. केजरीवाल को आखिरी बार 27 फरवरी को नोटिस मिला था. इसमें उनसे 4 मार्च को ईडी दफ्तर आने को कहा गया. मगर केजरीवाल ने कहा कि वह एजेंसी के सामने तभी पेश होंगे, जब कोर्ट की तरफ से उन्हें आदेश दिया जाएगा. ईडी इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची थी, जहां उन्हें 16 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश मिला.
