Categories

November 20, 2026

रूस में रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर साइबर अटैक…

Spread the love

रूस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया गया है। यह जानकारी रूसी चुनाव अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख एला पामफिलोवा के हवाले से कहा कि रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के निगरानी पोर्टल को लक्ष्य बनाकर 30 हजार हमले किए गए।

पामफिलोवा ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हमले बढ़ गए।

मॉस्को में चुनाव निरीक्षण टीम के प्रमुख वादिम कोवालेव ने शनिवार को कहा कि ये हमले अमेरिका और ब्रिटेन से किए गए हैं।

कोवालेव ने कहा,”जिन सर्वरों से हमले हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश अमेरिका और ब्रिटेन में स्थित हैं।”

रूस में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 15 मार्च को शुरू हुआ मतदान 17 मार्च को समाप्त होगा।

देश के कुछ हिस्सों में पहली बार रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…