Categories

November 21, 2026

आज चल रही है दरभंगा और मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

Spread the love

नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (Chhath Puja) को अब चंद दिन ही बचे हैं। इसके साथ ही अब त्योहारों पर अपने गांव जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी रेलवे ने ढेरों स्पेशल ट्रेनें (Special Train List) चलाने की घोषणा की हैं। आपको घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट (Train Ticket) नहीं मिल रहा है, तो आप इन स्पेशल ट्रेनों का फायदा उठा सकते हैं। रेलवे इस त्योहारी सीजन में 211 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें (Festive Special Train) चलाने का शिड्यूल बनाया है। इन ट्रेनों में बर्थ या सीट मिलने की संभावना काफी अधिक है। आइए जानते हैं कि आज कौन-सी स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं।

नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल
नई दिल्ली से आज बिहार के दरभंगा के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना होने वाली है। गाड़ी संख्या 04012 नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल शाम 19.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। रास्ते में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी ।

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से आज मुजफ्फरपुर के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना होने वाली है। गाड़ी संख्या 01676 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से रात 23.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगली रात 22.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस

उत्तराखंड के देहरादून से आज लखनऊ, वारणसी, पटना, किउल, जसीडीह होते हुए एक स्पेशल ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हो गई है। यह ट्रेन देहरादून से 00.30 बजे चली है। रास्ते में यह ट्रेन हरिद्वार जंक्शन, लक्सर जंक्शन, मुरादाबाद, बरेली, लखनउ, निहालगढ़, सुल्तानपुर जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदार नगर, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, किउल, जमुई, झाझा, मधुपुर आर आसनसोल स्टेशन पर ठहरते हुए कल सुबह 09.15 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…