Imram Masood join BSP: 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और अभी से जिन नेताओं को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टियों ने तवज्जों नहीं दी, वे लोग नया ठिकाने खोजने लगे हैं। कांग्रेस से सपा में गए इमरान मसूद को पार्टी ने कोई खास तवज्जों नहीं दी थी। इससे वे काफी अंदरखाने नाराज चल रहे थे। बुधवार इमरान मसूद ने सपा का दामन छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है।