Categories

November 20, 2026

इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर मांगे 10 हजार रुपए, कहा- आपका पैसा अकाउंट में जायेगा | औरंगाबाद में महिला से साइबर फ्रॉड की कोशिश, Demanded 10 thousand rupees in the name of getting Indira housing, said- your money will go to the account

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Aurangabad
  • औरंगाबाद में महिला से साइबर फ्रॉड की कोशिश, Demanded 10 Thousand Rupees In The Name Of Getting Indira Housing, Said Your Money Will Go To The Account

औरंगाबाद44 मिनट पहले

औरंगाबाद में एक महिला से आवास दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपयों की मांग की गई। लेकिन जब उस महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामले में परिजनों ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की तो वह बातचीत के दौरान ना केवल अपना स्थाई पता बदला बल्कि नाम भी बदला।

हालांकि इसके बाद उन्हें यह बात समझते देर नहीं लगी कि यह कोई इंदिरा आवास सुपरवाइजर की कॉल नहीं बल्कि एक फ्रॉड कॉल हैं। इसके बावजूद जालसाज के मुताबिक वे दूसरे दिन जब ब्लॉक पहुंचे जहां ऐसा कोई व्यक्ति सुपरवाइजर के नाम से कार्यरत ना होने की बात अन्य कर्मियों द्वारा बताया गया।

मामला औरंगाबाद ज़िले के गोह प्रखंड अंतर्गत जमुआइन गांव की हैं। जहां मामले में कामेश्वर महतो की पत्नी लालती देवी को 17 अक्टूबर 2022 को एक फ्रॉड कॉल आया जिसमें बताया गया कि हम पास के ही गांव गोरकटी से बोल रहे हैं। साथ ही उसने खुद को गोह प्रखंड में इंदिरा आवास योजना का सुपरवाइजर राजेश कुमार महतों बताया और इंदिरा आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कहीं। वहीं काम के बदले में 10 हजार रुपयों की मांग की। तथा ब्लॉक परिसर में आने की बात कही। जब दूसरे दिन परिजनों के साथ महिला ब्लॉक पहुंची और उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की तो वह व्यक्ति सरकारी मीटिंग में होने की बात कहकर फोन को काट दिया।

थोड़ी देर बाद जब पुनः संपर्क किया गया तो वह गोह अंतर्गत गोरकट्टी का निवासी ना बता कर खुद को ओबरा प्रखंड अंतर्गत एक गांव निवासी बताया। इसके बाद महिला ने ब्लॉक में संबंधित सुपरवाइजर के बारे में पूछताछ की तो ऐसा कोई व्यक्ति वहां ना होने के बात अन्य कर्मियों द्वारा बताया गया। इसके बाद वह अब पूरी तरह से स्पष्ट हो गई की यह आवास के नाम पर फ्रॉड कॉल था जिसका रूपयों की ठगी करना उद्देश्य था।

हालांकि इस सम्बंध में गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि मामले में महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की का रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…