Categories

November 20, 2026

कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदी; मोबाइल पर लाइब्रेरी में किसी से बात भी की थी | year-old Vania jumped from the fourth floor of Subharti College in Meerut, condition critical

Spread the love

[ad_1]

मेरठएक घंटा पहले

सुभारती कॉलेज में चौथी मंजिल से छलांग लगाती वानिया लाल घेरे में।

सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड करने का प्रयास किया। छात्रा को नाजुक हालत में सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कॉलेज प्रशासन छात्रा के परिजनों से जानकारी करने में जुटा है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी ली। छात्रा के छलांग लगाने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

छात्रा कॉलेज की ड्रेस में है जो 60 फीट की ऊंचाई से कूदते हुए।

छात्रा कॉलेज की ड्रेस में है जो 60 फीट की ऊंचाई से कूदते हुए।

सुभारती से वानिया कर रही बीडीएस की पढ़ाई

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रशीदनगर निवासी 20 साल की छात्रा सुभारती कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। बताया गया कि सेकंड वर्ष की छात्रा बुधवार शाम कॉलेज में सबसे ऊपर की मंजिल पर पहुंची।

जहां छात्रा ने छलांग लगा दी। जहां से छात्रा कूदी वहां पार्क और ग्रीनरी थी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को वहीं पर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। अंदर किसी भी मीडिया कर्मी या बाहरी लोगों को नहीं जाने दिया।

कूदने के बाद छात्रा के हाथ हवा में रहे। लाल घेरे में वानिया

कूदने के बाद छात्रा के हाथ हवा में रहे। लाल घेरे में वानिया

परिजनों से जानकारी में जुटा कॉलेज प्रशासन

इससे पहले छात्रा ने किसी से मोबाइल पर बात की थी। जहां वह लाइब्रेरी जाने के लिए बोल रही थी। उसके बाद छात्रा ने कूदकर जान देने का प्रयास किया। छात्रा की हालत नाजुक है जो आईसीयू में भर्ती है। परिजन भी अस्पताल में हैं। इस संबंध में सुभारती के मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी ने कॉल रिसीव नहीं की।

2 सकेंड में ही छात्रा जमीन पर गिर पड़ी।

2 सकेंड में ही छात्रा जमीन पर गिर पड़ी।

जांच की जा रही

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया की छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं है। पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…