एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बोलीं-बिग बॉस में चुगली करके बहुत मजा आया | Actress Kajol’s sister Tanisha Mukherjee said – It was a lot of fun by scolding in Bigg Boss

[ad_1]
रायपुर36 मिनट पहले
फेमस एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी मंगलवार को रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि टैंगो चार्ली के दौरान मेरा एक किसिंग सीन था। जिसे डायरेक्टर ने बहुत ही अच्छे से पेश किया। तनीषा खुद भी कई फिल्मों में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। इस बातचीत में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर से लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की है। आप भी पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा…
दरअसल, तनीषा राजधानी में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने भास्कर से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि रायपुर आकर बहुत ही अच्छा लगा। यहां के लोग काफी रिस्पेक्टफुल और संस्कारी लगे। मुझे बहुत मज़ा आया है।

तनीषा ने बॉलीवुड में अपने एक्सपीरियंस और मजेदार किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि फिल्म टैंगो चार्ली में बॉबी देओल के साथ मेरा किसिंग सीन था। बॉबी की वाइफ तान्या मेरी बहुत अच्छी फ्रेंड है तो मामला थोड़ा अलग था। लेकिन डायरेक्टर ने इसे बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया। जबकि मैं और बॉबी टिल्ट होकर हंस रहे थे और लोगों को लगा कि हम किस कर रहे हैं। उस दौरान मुझे समझ में आया कि मेरे हीरो मेरी कोई दोस्त के हसबैंड भी हो सकते हैं।
सीरियस मुद्दे पर काम कर रही…
तनीषा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट और अपने कामों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस समय मैं बहुत ही गंभीर विषय में काम कर रही हूं। इस समय मैं पर्यावरण के लिए अपने एनजीओ STAMP फाउंडेशन के माध्यम से काम कर रही हूं। मैं कुछ फिल्में भी करूंगी जो समाज के मुद्दों पर ध्यान दें। मूवी एक बढ़िया एंटरटेनिंग माध्यम है लोगों तक मैसेज पहुंचाने के लिए। फिलहाल मैंने एक फिल्म की है लाइफ-ए-शॉर्ट जो सुसाइड केसेस पर आधारित है। उसमें मेरी भूमिका पागल बंगाली गर्ल पर बेस्ड है, जो काफी रोचक है।

बिग बॉस में चुगली करके बहुत मजा आया
काजोल की बहन बिग बॉस के 7वें सीजन में भी नजर आई थीं। तनीषा ने तब के किस्सों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में एंडी और मैं बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे हमें लोगों की चुगली करने में बड़ा मजा आता था। उसमें एक टास्क था कि अपोजिट टीम को इरिटेट करना है। जिसमें हमने दूसरे लोगों को खूब परेशान किया था। जिससे बिग बॉस को भी रूल्स चेंज करने पड़ गए तो वह एक बहुत मजेदार किस्सा था।
हमें भी एक जिम्मेदार जनता बनना चाहिए
तनीषा ने सरकारों को लेकर भी अपनी बातें रखीं। तनीषा ने कहा कि ये हम लोगों के अंदर कमियां हैं कि हम हर चीज को सरकार के ऊपर डाल देते हैं। मगर हमें भी एक जिम्मेदार जनता बनना चाहिए। हम सोचते हैं कि सरकार को सफाई करनी चाहिए। लेकिन हमें भी इस बारे में सोचना चाहिए।

मुझे बहुत बुरा लगता है…
तनीषा ने बॉलीवुड हैशटैग को लेकर भी अपनी बात रखी। तनीषा ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगता है। अगर एक-दो लोगों ने बॉलीवुड में गलतियां की है तो पूरे इंडस्ट्री को बॉयकॉट नहीं करना चहिए। यह केवल एक्टरों की इंडस्ट्री नहीं है। इसमें टेक्नीशियन,स्पॉटबॉय जैसे अनेक लोग काम करते हैं। अपना घर चलाते हैं। एक फिल्म के बॉयकॉट से कईयों के घर की रोजी रोटी जुड़ी होती है। मैं निवेदन करती हूं कि कोई ऐसा न करे।
अच्छे से सीख के आना पड़ेगा
इन सब के अलावा तनीषा ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने को लेकर तैयारी कर रहे युवाओं को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि जो नए लड़के लड़कियां इस फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं। उन्हें अब अपना काम अच्छे से सीख के आना पड़ेगा। क्योंकि अब इंडस्ट्री बहुत ही कॉन्पिटिटिव और कमर्शियल हो गई है। क्योंकि अब बॉलीवुड हॉलीवुड के साथ साथ पूरी दुनिया के साथ कम्पीट कर रहा है। so you must know your craft..

तनीषा ने 2003 में ‘Sssshh…’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
तनीषा ने 2003 में रिलीज हुई ‘Sssshh…’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘नील एन निक्की’, ‘सरकार’, ‘टैंगो चार्ली’ और ‘वन टू थ्री’ जैसी फिल्मों में काम किया। 2013 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के 7वें सीजन में भाग लिया था। वे खतरों के खिलाड़ी के 7वें सीजन की प्रतियोगी भी रही थीं।
[ad_2]
Source link
