कुम्हार अपना पुश्तैनी काम छोडऩे पर मजबूर, झालारों की चमक के बीच दीपें की रोशनी पड़ने लगी फिकी | The potter was forced to leave his ancestral work, the light of the lamps started falling amidst the gleam of the skirts.

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Karnal
- The Potter Was Forced To Leave His Ancestral Work, The Light Of The Lamps Started Falling Amidst The Gleam Of The Skirts.
करनाल27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कुम्हार पवन द्वारा बनांए गए र्बतनों का दृश्य।
दीपावली को दीपों का त्यौहार भले ही कहा जाता हो, लेकिन आधुनिकता के इस दौर में मिट्टे के दीयों की जगह अब रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक्स झालरों ने ले ली है। लोग अपने घरों को दीयों से सजाने की बजाये झालरों से सजाने लगे है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक झालरों की चमक दमक के बीच मिट्टी के दीपक की रोशनी धीमी पड़ती जा रही। जिसका असर मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों पर पड़ रहा है। ऐसे में कुम्हार अपना पुश्तैनी काम छोड़ने पर मजबूर हो रहे है।

कुम्हार द्वारा बनाए गए बर्तनों का दृश्य।
दीपावली और गर्मी के सीजन पर होती है मिट्टी के बर्तनों की बिक्री
मिट्टी गढ़कर बर्तन बनाने वाले कुम्हारों का कहना है कि एक दौर था जब लोग मिट्टी के दीये और बर्तनों को बड़े ही चाव से खरीदते थे। दीपावली के त्योहार पर तो लोग मिट्टी के दीयों व बर्तनों की अधिक खरीदारी करते थे, लेकिन अब बदलते युग के साथ-साथ सब कुछ बदलता जा रहा है। दीपावली व गर्मी के सीजन में भी कुछ लोग ही मिट्टी से बने बर्तन खरीदते है।
अब लोग दीयों का प्रयोग महज पूजन के लिए ही करते है
एक समय होता था जब लोग अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाया करते थे। जिसमें मिट्टे बर्तन बनाने वाले कुम्हार को भी अच्छा मेहनताना मिल जाता था और उनके चेहरों पर अलग ही मुस्कान देखने को मिलती थी, लेकिन आधुनिकता के इस दौर में मिट्टी के दीयों की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक झालरें दिखाई देती है। इलेक्ट्रॉनिक झालरों की चमक-दमक के बीच मिट्टी के दीयों की रोशनी धीमी पड़ती जा रही है। लोग दीयों का प्रयोग महज पूजन के लिए ही करते हैं। ऐसे में कुम्हारों की मेहनत का उचित दाम भी नहीं मिल पाता।

कुम्हार पवन द्वारा दिपावली को लेकर तैयार किए गए बर्तनों का दृश्य।
दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही कुम्हार जुट जाते है बर्तन बनाने
कुम्हार पवन ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक आते वह और उनके परिवार के लोग मिट्टी के बर्तन बनाना शुरू कर देते है। घरों में मिट्टी के दीये, मटकी आदि बनाने के लिए माता-पिता के साथ उनके बच्चे भी हाथ बंटा रहे हैं। कोई मिट्टी गूंथने में लगा है तो किसी के हाथ चाक पर मिट्टी के बर्तनों को आकार दे रहे हैं।
[ad_2]
Source link
