एमसीडी चुनाव का रास्ता साफ, फाइनल परिसीमन रिपोर्ट का नोटिफिकेशन जारी
ध्यान रहे कि सभी तीन नगर निगमों सहित एमसीडी में कुल सीटों की संख्या पहले 272 थी। परिसीमन के बाद 22 सीटें कम होने से इनकी संख्या अब 250 रह गई। यह परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। इससे पहले केंद्र ने तीनों नगर निगमों के एकीकरण का फैसला किया था। अब परिसीमन के बाद पहली बार नगर निगम के चुनाव होंगे।
नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तू-तू, मैं-मैं का लंबा दौर चला। आप और कांग्रेस, दोनों ने बीजेपी पर चुनाव टालने का आरोप लगाया था। अब जब परिसीमन का काम पूरा होकर अधिसूचना जारी हो चुकी है तो उम्मीद की जा रही है कि निगम के चुनावों को लेकर भी जल्द ही ऐलान हो सकता है।
