कल 2:30 बजे थुनाग में भरेंगे नामांकन; जंजहैली में करेंगे जनसभा; कार्यक्रम शेड्यूल जारी | Himachal Assembly Elections 2022: Jairam Thakur will file nomination in Thunag on Tomorrow; program schedule released

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- Himachal Assembly Elections 2022: Jairam Thakur Will File Nomination In Thunag On Tomorrow; Program Schedule Released
शिमला10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

2 दिन से दिल्ली में डटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल अपना चुनाव टिकट लेकर ही लौटेंगे। वह सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए उड़ान भरेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कल का टूर प्रोग्राम जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे मंडी के बगस्याङ हेलिपैड पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से जंजैहली पहुंचेंगे, जहां उनकी एक विशाल जनसभा होगी।
वे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कुथाह में एक जनसभा में भाग लेंगे। इसके बाद 2:00 बजे शक्ति प्रदर्शन करते हुए SDM कार्यालय थुुनाग पहुंचेंगे। यहां पर उनका 2:20 पर पहुंचने का कार्यक्रम है। 2:30 बजे मुख्यमंत्री नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाली भीड़ को SDM कार्यालय से 100 मीटर पीछे ही रोक दिया जाएगा। नामांकन के बाद 4:00 बजे बगस्याड हेलिपैड से शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।
बता दें कि CM जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का शुभ मुहूर्त पहले ही निकलवा लिया है। नॉमिनेशन का यह शुभ मुहूर्त जयराम ठाकुर के परिवार के पुरोहित ने निकाला है। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं…

जयराम ठाकुर का चुनाव नामांकन भरने संबंधी शेड्यूल
[ad_2]
Source link
