Categories

November 19, 2026

गिव मी ट्रीज ट्रस्ट द्वारा बीएसएफ के साथ गुड़गांव में 15000 पेड़ों की हरित पट्टी का कर रहा विकास | Developing a green belt of 15000 trees in Gurgaon with BSF by Give Me Trees Trust

Spread the love

[ad_1]

गुरुग्राम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भोंडसी स्थित बीएसएफ़ के 95वीं बटालियन कैम्पस - Dainik Bhaskar

भोंडसी स्थित बीएसएफ़ के 95वीं बटालियन कैम्पस

  • ट्रस्ट द्वारा गुड़गांव में भोंडसी स्थित बीएसएफ़ के 95वीं बटालियन कैम्पस में एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।
  • इस प्रोजेक्ट के साथ अब तक 185 लोग जुड़ चुके हैं।
  • बीएसएफ के ढेर सारे परिवार जुड़ गए।

मशहूर पर्यावरण कर्मी पीपल बाबा के नेतृत्व में कार्य करने वाली संस्था गिव में ट्रीज ट्रस्ट द्वारा पूरे एनसीआर में हरियाली को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ट्रस्ट द्वारा गुड़गांव में भोंडसी स्थित बीएसएफ़ के 95वीं बटालियन कैम्पस में एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। यहां पेड़ों की हरित पट्टी विकास की जा रही है। हरियाली क्रांति अभियान के तहत इस कैम्पस में आगामी नवम्बर तक 15,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट के साथ अब तक 185 लोग जुड़ चुके हैं, जो यहां पर पौधे लगाने के साथ साथ इनके देखभाल की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं।

पौधा देखभाल कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस कैंपस को हरा भरा बनाने की पहल की। इसपर गिव में टीज ट्रस्ट की ग्राउंड टीम इससे जुड़ी। देखते ही देखते बीएसएफ के ढेर सारे परिवार जुड़ गए। बीएमडबलू के उच्चाधिकारी मिस्टर एंड मिस फिलिप के साथ कई दक्षिण अफ्रीका के भी अधिकारी शामिल हो चुके हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के बच्चे भी वहां चलाए जा रहे पेड़ लगाओ अभियान से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। गिव में ट्रीज ट्रस्ट के अजीत कुमार गुप्ता व मोहम्मद शाहिद के द्वारा पौधे लगाने की विधि बताई। कार्यक्रम के अंत में विनीत वोहरा और इश्तियाक अहमद ने पौधों के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि यहाँ पर लगाये जा रहे पौधों की 4 साल तक पीपल बाबा के स्वयंसेवकों के द्वारा देखभाल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…