काम से लौटकर जा रहा था, रास्ते में हो गया हादसा, मौके पर ही मौत | Korba News: Trailer hit bike, guard killed, Chhattisgarh News

[ad_1]
कोरबाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

अमरकंटक लैंको पावर प्लांट
कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में एक गार्ड की मौत हो गई है। वो ड्यूटी के बाद लौटकर बाइक से अपने पोल्ट्री फार्म जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आई ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।
पताड़ी निवासी कुमार साय भारती(43) उरगा इलाके में स्थित अमरकंटक लैंको पावर प्लांट में गार्ड का काम करता था। रोज की तरह वह सोमवार को भी ड्यूटी आया था। इसके बाद रात के वक्त वह ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया है।
बताया गया है कि काम से लौटकर वह पोल्ट्री फार्म जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला था। वहीं आस-पास के लोगों ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया था। मगर रात होने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
[ad_2]
Source link
