Categories

November 22, 2026

पिता की आकस्मिक मौत के सदमें से जूझते हुए हरियाणा न्यायिक सेवा में कार्तिक बने टॉपर, सितंबर में हुआ था इंटरव्यू | Karthik became the topper in the Haryana Judicial Service while battling the shock of his father’s sudden death, was interviewed in September

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Karthik Became The Topper In The Haryana Judicial Service While Battling The Shock Of His Father’s Sudden Death, Was Interviewed In September

फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कार्तिक की सफलता पर बधाई देने पहुंचे पिता के दोस्त वकील - Dainik Bhaskar

कार्तिक की सफलता पर बधाई देने पहुंचे पिता के दोस्त वकील

गांधी कॉलोनी निवासी कार्तिक शर्मा (24) हरियाणा न्यायिक सेवा में ओबीसी वर्ग में टॉपर बने हैं। सोमवार की देर शाम घोषित परिणाम में वह पहले स्थान पर चयनित हुए। इन्होंने एमडीयू सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडी गुड़गांव से वर्ष 2021 में एलएलबी और नेशनल लॉ कॉलेज दिल्ली से इसी साल एलएलएम किया है। जून महीने में इनके पिता दिनेश चंद्र शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हाे चुकी है। खास बात ये है कि कार्तिक अपने पिता की आकस्मिक मौत के सदमें से जूझते हुए सफलता हासिल की है। उनके यहां बधाई देने वालों की भीड़ लगी है।

कार्तिक ने बताया कि उन्होंने यह सफलता 4-5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए हासिल किया है। प्राथमिक परीक्षा केंद्रीय विद्यालय एक नंबर से हुई थी। शुरू ही ही न्यायिकसेवा में की इच्छा थी। इनके पिता पेशे से वकील थे। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद गुड़गांव के सेक्टर 40 स्थित काॅलेज से फाइव ईयर का इंटीग्रेटेड एलएलबी की पढ़ाई की। इस सफलता में कॉलेज की प्रो. डॉ. ओम प्रभा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह हमेशा इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थी। मां स्नेहलता गृहणी और बड़ी बहन शिवानी पीएचडी कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…