Categories

November 21, 2026

कार आगे चल रही बाइक से भिड़ी, डिवाइडर के दूसरी ओर जाकर गिरा चालक | Car accident in Ludhiana, bus drivers started a race, the car rider collided with the balance deteriorating

Spread the love

[ad_1]

लुधियाना7 घंटे पहले

पंजाब के जिला लुधियाना में जालंधर बाइपास के पास तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति ने अपना संतुलन खो बैठा और डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा।

वहीं, कार में सवार चालक और उसके पिता के गंभीर चोटें लगी हैं। बस की टक्कर से कार 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। टक्कर के बाद कार के एयर बैग भी खुल गए।

हादसे दौरान खुले AIR BAG

हादसे दौरान खुले AIR BAG

कार चालक वीरभान ने बताया कि वह नवांशहर के नजदीक राहों से आ रहे थे। उसे DMC में अपने पिता को दवा दिलवाने जाना था। लुधियाना पहुंचने पर 2 बसें सवारियां उठाने के कारण तेजी से एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं। उसी दौरान बस चालक ने उसकी कार को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी।

कार को टक्कर मार बस छोड़ भागा ड्राइवर व कंडक्टर।

कार को टक्कर मार बस छोड़ भागा ड्राइवर व कंडक्टर।

घटना के बाद एक बस चालक तो फरार हो गया। कार चालक वीरभान ने बताया कि बाइक सवार की हालत गंभीर थी। उसी एंबुलेंस बुलाकर उसके सिविल अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। कार सवार घायलों को उपचार भी इलाज के लिए निजी क्लिनिक पर ले जाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को चेक कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…