Categories

November 21, 2026

फाइटर ने लातेहार रॉयल्स को 1 विकेट से और बुल्स ने लातेहार इंडियन को 5 विकेट से हराया | Fighter beat Latehar Royals by 1 wicket and Bulls beat Latehar Indian by 5 wickets

Spread the love

[ad_1]

लातेहार19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिला खेल स्टेडियम में चल रहे प्रीमियर लीग में सोमवार को पहला मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार रॉयल्स के बीच खेला गया। लातेहार रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए। जिसमे शुभम कुमार ने नाबाद 43, आनंद सिंह ने 26 तथा न्यूटन आनंद ने 27 रन का योगदान दिया। लातेहार फाइटर की ओर से धीरेंद्र सुरावार ने 3, उज्ज्वल तथा प्रिंस ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार फाइटर की टीम 20वें ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

लातेहार रॉयल्स की ओर से राहुल तथा प्रभात सिंह ने दो-दो विकेट लिए। मेन ऑफ़ द मैच लातेहार फाइटर के धीरेंद्र सिंह सुरवार को चुना गया। मैच के अंपायर श्रवण माहली तथा अजय कुमार साहू थे। जबकि, स्कोरिंग लवकुश कुमार ने किया। वही दूसरा मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया। जिसमे लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। जिसमें अमन सोनी ने 39 तथा जयदेव ने 21 रन का योगदान दिया।

लातेहार बुल्स की ओर से दीपक कुमार ने 3, राजन तथा आशुतोष ने दो-दो लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार बुल्स की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच को जीत लिया। जिसमे कुमार आस्तिक ने 52, दीपक कुमार ने 34 रन का योगदान दिया। लातेहार इंडियन की ओर से विकास पांडेय ने 3 विकेट लिए। वही मेन ऑफ़ द मैच लातेहार बुल्स के दीपक कुमार गुप्ता को चुना गया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…