Categories

November 20, 2026

कैथल में नशा तस्कर का मकान तोड़ने पर बवाल; पत्थर मार खदेड़े पुलिस वाले और बुलडोजर, लाठीचार्ज | Haryana News; Police-villagers clash in Kaithal’s Daban Khedi, drug smuggler house, lathi charge.

Spread the love

[ad_1]

कुरुक्षेत्र42 मिनट पहले

हरियाणा के कैथल के गुहला उपमंडल के गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करों द्वारा पंचायती भूमि पर बनाए गए मकानों को गिराने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गई। मकान मालिक छत पर जा चढा और उसे पुलिस ने जबरन नीचे उतारा। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए हल्का बल भी पुलिस को प्रयोग करना पड़ा। बाद में तनावपूर्ण माहौल के बीच मकान को जेसीबी से गिराया गया। विरोध के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

दाबन खेडी गांव में मकान पर बुलडोजर चलाता प्रशासन।

दाबन खेडी गांव में मकान पर बुलडोजर चलाता प्रशासन।

जानकारी के अनुसार कैथल के गांव दाबन खेडी में साहब सिंह और सेवा सिंह द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाए गए थे। आरोप है कि मकान बनाने में नशे की काली कमाई का प्रयोग किया गया। प्रशासन की टीम बुधवार को इनके मकानों को गिराने के लिए दाबन खेड़ी गांव पहुंची थी।

मकान गिराने की कार्रवाई के दौरान छत पर चढ़े सेवासिंह को नीचे उतारने में लगे पुलिस जवान।

मकान गिराने की कार्रवाई के दौरान छत पर चढ़े सेवासिंह को नीचे उतारने में लगे पुलिस जवान।

पुलिस प्रशासन ने मकान को गिराने के लिए कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन पर ईंट और मिट्टी के डले से हमला कर दिया। प्रशासन को कार्रवाई करने से रोका। इसी को देखते हुए और पुलिस बल को मौके बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग किया और उनको मौके से खदेड़ दिया।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद महिलाएं।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद महिलाएं।

इस दौरान मकान का मालिक सेवा सिंह मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस को उसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी विरोध में उतरे थे। हालांकि भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने सेवा सिंह के मकान को भी ध्वस्त कर दिया।

ग्रामीणों ने जेसीबी पर पथराव किया तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ना पड़ा।

ग्रामीणों ने जेसीबी पर पथराव किया तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ना पड़ा।

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने कहा दाबन खेड़ी गांव में नशा तस्कर की काली कमाई से बनाए मकान को गिराने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया और जेसीबी मशीन के पथराव किया। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया और स्थिति को संभाला गया। अभी गांव में हालत सामान्य है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…