परिजन बाेले, किसी दूसरी बेटी काे नहीं होने देंगे बलिदान, अंतिम सांस तक हत्यारों को फांसी तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प | The family members, will not allow any other daughter to be sacrificed, swear, will fight till the last breath to bring the killers to the gallows

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Faridabad
- The Family Members, Will Not Allow Any Other Daughter To Be Sacrificed, Swear, Will Fight Till The Last Breath To Bring The Killers To The Gallows
फरीदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कॉलेज में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा, प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।
बल्लभगढ़ के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड की तीसरी पुण्यतिथि पर अग्रवाल महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता समेत, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रेरणा दिवस मनाया गया। परिजनों ने कहा कि अब किसी दूसरी बेटी को ऐसे बलिदान नहीं होने देंगे। परिजनों ने हत्यारों को फांसी तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया।
बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को महाविद्यालय की बीकॉम थर्ड ईयर कंप्यूटर एप्लीकेशन की छात्रा निकिता तोमर का अपहरण करने की कोशिश की गई। जब निकिता ने विरोध किया तो उसी क्षण हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।महाविद्यालय इस घटना दिवस को छात्रों के लिए प्रति वर्ष प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि उन्हें निकिता तोमर के बलिदान ने किसी भी अन्याय का डटकर मुकाबला करने का संदेश दिया है।निकिता की मां विजया तोमर ने भी भावुक शब्दों से अपनी पुत्री के साहस और बलिदान को व्यर्थ न करने की अपील की। पिता मूलचंद तोमर ने डिजिटल माध्यम से अपना संदेश कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं तक पहुंचाया। श्रद्धांजलि सभा में निकिता के भाई नवीन तोमर, रिश्तेदार एवं समाज के सुनील कुमार, संदीप भाटी, महा विद्यालय महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सेन, वरिष्ठ प्रवक्ता कमल टंडन, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link
