Categories

November 21, 2026

कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को भष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कराने की करेंगे मांग | Demonstration for the sacking of cabinet minister Fauja Singh Sarri; allegations of corruption

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Demonstration For The Sacking Of Cabinet Minister Fauja Singh Sarri; Allegations Of Corruption

चंडीगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की फाइल फोटो।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त कराने के लिए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन तेज करेगी। पंजाब कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। राजा वडिंग और बाजवा ने कहा कि वह केजरीवाल और उन जैसे लोगों को भगत सिंह जैसे शहीदों का अपमान सहन नहीं करने का स्पष्ट संदेश देंगे।

कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की फाइल फोटो।

कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की फाइल फोटो।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सरारी के भ्रष्टाचार का मामला जग जाहिर है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह AAP पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में बने हुए हैं। जबकि AAP अपने राजनीतिक विरोधियों पर मामूली बात पर भी निशाना बनाती है।

दोनों नेताओं ने कहा कि AAP न केवल अपने भ्रष्ट मंत्रियों को बचा रही है, बल्कि आरोपी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे नेताओं की तुलना शहीद भगत सिंह से करके शहीद का अपमान भी कर रही है। दोनों नेताओं ने चेताया कि यदि फौजा सिंह सरारी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो कांग्रेस विरोध प्रदर्शन तेज करेगी।

राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी AAP को दोहरा मापदंड अपनाने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को महज अफवाहों पर फंसाया और धमकाया जा रहा है। लेकिन AAP अपने लोगों को गंभीर आरोप लगने पर भी बचाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…