पतरातू में 39 डिसमिल जमीन हथियाने में लगे हैं योगेंद्र साव, समर्थकों पर पतरातू रिसॉर्ट में मारपीट के लगे आरोप | Yogendra Saw is engaged in grabbing the land behind Patratu Resort, the employees of the resort allege misbehavior

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Yogendra Saw Is Engaged In Grabbing The Land Behind Patratu Resort, The Employees Of The Resort Allege Misbehavior
रांची11 घंटे पहले
फिर विवादों में योगेंद्र साव
पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव एक बार फिर विवादों में हैं। इन दिनों योगेंद्र साव पतरातू लेक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। रिसॉर्ट के कर्मचारी योगेद्र साव के समर्थकों से तो परेशान हैं ही साथ योगेंद्र साव पर जमीन कब्जा करने के आरोप भी लग रहे हैं। आरोप है कि डैम के पास उचरिंगा में टर्निंग प्वाइंट नामक रेस्टोरेंट के पीछे स्थित 39 डिसमिल जमीन पर उनकी नजर है।
पतरातू लेक रिसॉर्ट में योगेंद्र साव के समर्थकों ने रविवार देर रात हंगामा किया है। कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की में लगा ताला भी तोड़ दिया। कई दिनों से कर्मचारी दुर्व्यवहार की शिकायत कर रहे हैं, विरोध में कर्मचारियों काम बंद करने तक की चेतावनी दी थी। रिसॉर्ट में ठहरे योगेंद्र साव बाहर निकले और कर्मचारियों से कहा कि यदि यह कृत्य उनके समर्थकों का होगा, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
कर्मचारियों ने लगाया मारपीट का आरोप, समर्थकों ने तोड़ा ताला
पतरातू में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के समर्थकों ने लेक रिसॉर्ट में हंगामा किया है। कर्मचारियों ने समर्थकों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। लेक रिसॉर्ट के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया गया है। आरोप है कि योगेंद्र साव के समर्थकों ने रिसॉर्ट में जमकर हंगामा भी किया है। कर्मचारियों को धमकी भी दी गयी है। कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही योगेंद्र साव के समर्थकों के व्यवहार पर आपत्ति जतायी थी और मारपीट का भी आरोप लगाया था।
इसी रिसॉर्ट में योगेंद्र साव ठहरे हैं उन्होंने कहा, यह सब किसने किया है, मुझे नहीं पता जैसा की बताया जा रहा है कि मेरे समर्थकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।
प्रशासन को दी गयी है जानकारी
कर्मचारियों की शिकायत पर लेक रिसॉर्ट प्रबंधक अरुण कुमार ने इसकी शिकायत की है। जेटीडीसी प्रबंधन के साथ प्रशासन को भी दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। योगेंद्र साव कुछ दिन से यहां ठहरे हुए थे. उनके समर्थक उनसे मिलने आते हैं, रात दो बजे गेट खोलने के लिए कह रहे थे. गेट नहीं खुलने पर ताला तोड़ दिया। प्रबंधक ने कहा कि यहां कई लोग हैं जो अपने परिवार के साथ आये हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है, इसलिए हम रात के 2 बजे तक दरवाजा खुला नहीं रख सकते हैं।
39 डिसमिल जमीन पर कब्जे का आरोप
योगेंद्र के समर्थक डैम के पास उचरिंगा में टर्निंग प्वाइंट नामक रेस्टोरेंट के पीछे स्थित 39 डिसमिल जमीन पर भी कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। रात में दर्जनों लोगों के साथ यहां काम कराया जा रहा था। इसके खिलाफ रैयत नेजाम अंसारी, कयूम की मां सकीना बीबी ने एसपी,डीसी समेत पतरातू थाना में आवेदन दिया है। योगेंद्र साव, भाई सागर साव, पुत्री अंबा प्रसाद व पुत्र अंकित पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।
अंबा प्रसाद ने क्या कहा
दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि सोर्ट प्रबंधक ने किसी राजनीतिक दल के इशारे पर साजिश के तहत खुद से इस घटना को अंजाम दे रहे हैं और आरोप पिता पर लगा रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जायेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
[ad_2]
Source link
