Categories

November 21, 2026

गाजियाबाद में लिंग जांच कराते पकड़े एजेंट, पैसों की भी रिकवरी | Raid in UP done by the government, agents caught doing gender test in Ghaziabad, recovery of money too

Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Raid In UP Done By The Government, Agents Caught Doing Gender Test In Ghaziabad, Recovery Of Money Too

चंडीगढ़42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा की ओर से (प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक एक्ट) PNDT एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। - Dainik Bhaskar

हरियाणा की ओर से (प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक एक्ट) PNDT एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद में झज्जर की टीम ने रेड के दौरान लिंग जांच कराते एजेंट को पकड़ा है। टीम ने इस मामले में पैसों की भी रिकवरी की है। कोसली के एक दंपति एजेंट के जरिए गाजियाबाद में लिंग परीक्षण कराने गए थे। टीम ने एजेंट सहित दोनों को पकड़ लिया है।

कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम से प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीक एक्ट 1996 के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड या अल्ट्रासोनोग्राफी कराने वाले जोड़े या करने वाले डॉक्टर, लैब कर्मी को तीन से पांच साल सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

23 कॉलम में देनी होती है जानकारी
अल्ट्रासाउंड का संचालन करने वाले डॉक्टरों को पीएनडीटी एक्ट के तहत फार्म एफ के 23 कॉलम भरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें केंद्र की ओर से गर्भवती महिला की जानकारी भरनी होती है। फार्म को भरने में मामूली सी गलती होने पर संबंधित डॉक्टर को जांच के दौरान काफी परेशान किया जाता है। किसी के नाम की स्पेलिंग भी गलत हो जाए या आईडी प्रूफ में उसका नाम या महिला के हस्ताक्षर मैच हो तो उसे भी बड़ी गलती मान लिया जाता है जिसकी सजा होती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…