समीर वानखेड़े बोले- विजिलेंस टीम के हेड मेरा उत्पीड़न कर रहे, आयोग से की शिकायत | Aryan Khan Drug Case; Sameer Wankhede Allegations On Dnyaneshwar Singh Over Harassment

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Aryan Khan Drug Case; Sameer Wankhede Allegations On Dnyaneshwar Singh Over Harassment
मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ज्ञानेश्वर सिंह का दावा है कि समीर वानखेड़े (तस्वीर में) ने आर्यन को ड्रग केस में रिहा करने के लिए 25 करोड़ रुपए की डील की थी।
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले मुंबई NCB के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने IPS अधिकारी और विजिलेंस टीम के हेड ज्ञानेश्वर सिंह पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उत्पीड़न और अत्याचार आयोग से शिकायत की है।
दरअसल, ज्ञानेश्वर सिंह ने आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में 7-8 अधिकारियों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। इस दौरान उन्होंने समीर वानखेड़े पर भी आरोप लगाए गए थे। उनका दावा है कि वानखेड़े ने आर्यन को ड्रग केस में रिहा करने के लिए 25 करोड़ रुपए की डील की थी।
नेशनल कमीशन को भेजी थी 50 पेज की अर्जी
समीर वानखेड़े ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया कि उन्होंने दो महीने पहले उनके खिलाफ जो भी जांच चल रही थी उसे रोकने के लिए नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल कास्ट के पास 50 पेज की एक अर्जी भेजी थी। इस पर जांच के बाद अब आदेश आया है कि उनके खिलाफ चल रही जांच पर रोक लगाई जाए। वानखेड़े ने बताया कि जांच के नाम पर जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर का मजाक उड़ाया था।

परिवार को भी किया प्रताड़ित
मेरे परिवार (वानखेड़े के परिवार) को काफी प्रताड़ित किया गया। मैंने आयोग को सभी सबूत भी दिए हैं। ज्ञानेश्वर पर SC/ST एट्रोसिटी एक्ट के तहत पर कार्रवाई होगी। मैंने यह शिकायत सितंबर में की थी। ज्ञानेश्वर ने जांच के नाम पर मेरे डिटेल, मेरी पत्नी के पर्सनल डिटेल, उनके बैंक डिटेल और जांच के पॉइंट्स जानबूझ कर मीडिया में लीक किए।
यह सिर्फ मेरी बेइज्जती और मुझे प्रताड़ित करने के लिए किया गया है। इनके द्वारा यह सब लीक करने के बाद हमें समाज में बहुत कुछ झेलना पड़ा। इन लोगों ने हमारे भगवान बाबा साहब का मजाक उड़ाया है। हम इसे कानूनी रूप से जवाब देंगे।
वानखेड़े बोले- जांच कमीशन पर पूरा भरोसा
आर्यन केस से हटाने के सवाल पर वानखेड़े ने इतना ही कहा कि मुझे अपने जांच कमीशन पर पूरा भरोसा है। देश के न्याय व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हुए मैं उनके फैसले का इंतजार करूंगा। इसके बाद जो भी कानूनी कदम है, उठाया जाएगा। वहीं जांच में लापरवाही के सवाल पर कहा कि इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है, कमीशन अभी जांच कर रहा है और वह सही निर्णय लेगा।
आर्यन केस में NCB की इंटरनल रिपोर्ट की ये खबर भी पढ़ें…
आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच ठीक से नहीं हुई; NCB की स्पेशल टीम की रिपोर्ट में दावा, अफसरों पर भी उठाए सवाल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की जांच ठीक से नहीं की गई थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की स्पेशल टीम की जांच के बाद दिल्ली मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इस केस में 7-8 अफसरों की भूमिका संदेहास्पद मिली है, जिसकी विभागीय जांच शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
SIT ने कहा- लगता है आर्यन को जानबूझकर फंसाया गया, गैरकानूनी तरीके से उनकी वॉट्सऐप चैट पढ़ी गई

क्रूज केस में रिश्वतखोरी का विवाद खड़ा होने के बाद यह केस NCB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दिया गया था। SIT ने अपनी एक इंटरनल रिपोर्ट में केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पर सवालिया निशान लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि जांच अधिकारी किसी भी तरह अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स मामले में फंसाना चाहते थे।’ पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link
