Categories

November 19, 2026

गृह मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 70 लाख रुपए की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार | A thug who cheated Rs 70 lakh in the name of getting a job as a clerk in the Ministry of Home Affairs arrested

Spread the love

[ad_1]

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फेसबुक पेज पर सरकारी नौकरी का विज्ञापन डालता था, खुद को बताता था गृह मंत्रालय का अधिकारी। - Dainik Bhaskar

फेसबुक पेज पर सरकारी नौकरी का विज्ञापन डालता था, खुद को बताता था गृह मंत्रालय का अधिकारी।

  • आरोपी ने बिहार में प्रॉपर्टी तथा महंगी गाड़ियां खरीद रखी है,, हवाई जहाज से सफर करता था

साइबर थाना बल्लभगढ़ को बड़ी कामयाबी मिली है। गृह मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेराेजगाराें से 70 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड तथा 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।

आरोपी ने ठगी के पैसे से ही बिहार में प्रॉपर्टी और महंगी गाड़ियां खरीद रखी है। यही नहीं वह अक्सर बिहार आते जाते हवाई जहाज से सफर करता था। पकड़े गए साइबर ठग की पहचाान बिहार के आरा जिला निवासी शुभम (28) के रूप में हुई है। खास बात ये है कि आरोपी गृह मंत्रालय की फर्जी आईडी और लिंक भेज कर युवाओं को विश्वास में लेकर ठगी का शिकार बनाता था। यही नहीं लोगों को अपने विश्वास में लेने के लिए किराए की महंगी गाड़ी में आकर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर मिलता था। उन्हें पूर्व में भर्ती करवाए गए लोगों के फर्जी दस्तावेज दिखाता था। आरोपी दिल्ली एनसीआर में दर्जनों युवाओं को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस इसकी कुंडली तलाश कर रही है।

एफबी पर बना रखी है जॉब इन दिल्ली नाम से पेज

एसीपी बल्लभगढ़ मोनिका ने बताया कि साइबर ठग शुभम ने फेसबुक पर अपनी यश बंसल के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बना रखी है। जिस पर उसने जॉब्स इन देल्ही नाम से फर्जी पेज बना रखा है। उस पेज पर इसने गृह मंत्रालय में क्लर्क के पद पर के लिए विज्ञापन डाला हुआ है। पेज को देख कर बेरोजगार युवा उससे संपर्क करते थे और वह फर्जी आईडी व लिंक से उन्हें विश्वास में लेकर अपना शिकार बना रहा था।

अधिकारी बनकर युवक से किया था संपर्क

एसीपी ने बताया कि फेसबुक पर विज्ञापन देखकर वर्ष 2021 में फरीदाबाद निवासी मोहित ने उसके फेस बुक पेज पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। पूछने पर आरोपी ने खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताया था। आरोपी ने मोहित को विश्वास दिलाने के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके गृह मंत्रालय के फर्जी लैंडलाइन नंबर से मोहित को फोन किया।एक फर्जी ईमेल आईडी से मोहित को अपना आईडी कार्ड तथा भर्ती के लिए टेस्ट का लिंक मोहित की मेल आईडी पर भेजा जिससे मोहित को विश्वास हो गया कि यह गृह मंत्रालय की ऑफिशियल ईमेल आईडी है आरोपी गृह मंत्रालय में कार्य करता है।

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर मिला था आरोपी

एसीपी ने बताया कि आरोपी ने किराए की एक इनोवा गाड़ी हायर की। शिकायकर्ता मोहित पर प्रभाव जमाने के लिए उसे दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर मिला। आरोपी ने उसे गाड़ी में ही बैठाकर कुछ लोगों को गृह मंत्रालय में भर्ती करवाए गए फर्जी दस्तावेज दिखाए। उसे देखकर पीड़ित को उस पर विश्वास हो गया। मोहित ने अपने कई दोस्तों व रिश्तेदारों को इसके बारे में बताया। नौकरी की चाह में लोगों ने आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों में मोहित व उसके जानकारों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपए डलवा लिए।

फर्जी नियुक्ति पत्र व आईडी भी भेज दिया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने मोहित व उसके जानकारों के फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड तथा सैलरी स्लिप तैयार करके उसे मोहित को व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद दिल्ली में जगह बदल बदल कर अलग अलग समय में 10 लाख रुपए कैश भी ले लिए। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। मोहित को शक होने पर केस दर्ज कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नई दिल्ली से बीकॉम की पढ़ाई की है। वह ठगी से कमाए गए पैसों से खूब अय्याशी करता है। बिहार में प्रॉपर्टी तथा महंगी गाड़ियां खरीद रखी है। हवाई जहाज से सफर करता है और महंगे होटलों में रुकता है। अपने दोस्तों के जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च करता था। पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…