ग्रामीणों ने श्रमदान कर की शहरी , चलने लायक बनी | The villagers made the urban by doing shramdaan, became walkable

[ad_1]
लातेहार21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

श्रमदान कर कच्ची सड़क को मरम्मत करते ग्रामीण।
धर्मपुर बाईपास से बिशुनपुर तक जाने वाली कच्ची सड़क पर बने सैकड़ों गड्ढे को ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मपुर शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद बाईपास सड़क से महिला मॉडल डिग्री कॉलेज के बीच कच्ची सड़क पर बने गड्ढे में बरसात के पानी जमा हो जाने से यह सड़क पूरी तरह कीचड़ से सन जाती है। जिस पर दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना करता है। कई बार जिले के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी किसी ने भी इस सड़क बनाने की शुद्ध नहीं ली।
ग्रामीणों ने बैठक कर जर्जर सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और ट्रैक्टर मालिकों से सहयोग लेकर रास्ते में बने गड्ढे को ईंट के टुकड़े, मिट्टी मोरम डालकर फिर से चलने लायक बनाया गया। ग्रामीणों को इस बात का मलाल है कि शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत विभाग द्वारा पूर्व से बने हुए कई नाली व पीसीसी सड़क को तोड़कर नए ढंग से सड़क बनाया जा रहा है।
शहरी विकास के नाम पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, परंतु जिला मुख्यालय में महिलाओं के उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 16 करोड रुपए की लागत से बने मॉडल महिला डिग्री कॉलेज तक पहुंच पथ बनाने में नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने अब तक कोई दिलचस्पी दिखाई है। नतीजतन, आज सड़क कच्ची होने के कारण प्रत्येक वर्ग बरसात में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनता है। सड़क मरम्मत करने में बिशुनपुर के अधिवक्ता वासुदेव पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, अजय कुमार पांडे, ऋषि पांडे, दीपक पांडे, ज्ञान प्रकाश पांडे, संतोष पांडे, बबलू पांडे ने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई है।
[ad_2]
Source link
