चुनाव आयोग ने हमारा लेटर लीक किया | Uddhav Thackeray Shiv Sena Team; Eknath Shinde Group Copied Letter | Maharashtra News

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Uddhav Thackeray Shiv Sena Team; Eknath Shinde Group Copied Letter | Maharashtra News
मुंबई5 दिन पहले
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने चुनाव आयोग (EC) पर पक्षपात का आरोप लगाया है। टीम उद्धव ने EC को पत्र लिखकर कहा- आयोग ने पार्टी का नाम और सिंबल चुनने में शिंदे गुट की मदद की। हमारा लेटर लीक करके उन्हें दिखाया गया। हमारे और उनके दो नाम एक जैसे निकले। ठाकरे गुट ने लेटर में क्या-क्या लिखा, ये जानने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दीजिए…
ठाकरे गुट का आरोप है कि उनका आवेदन पहले गया था, फिर भी उन्हें सेकेंड प्रायोरिटी वाला नाम दिया गया, जबकि शिंदे को पत्र में लिखा पहला नाम मिला। शिवसेना पर अधिकार को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में सुनवाई चल रही है। फैसला आने तक चुनाव आयोग ने पार्टी का सिंबल तीर कमान फ्रीज कर दिया है। इसी दौरान महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ तो शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट ने पार्टी का नाम और सिंबल मांगा।
मशाल और ढाल तलवार लेकर भिड़ेंगे शिवसैनिक
चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को नए नाम और सिंबल आवंटित किए हैं। उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना को शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे नाम और जलती मशाल सिंबल दिया है, जबकि एकनाथ शिंदे गुट को बालासाहेबांची शिवसेना नाम और ढाल तलवार निशान दिया है।

इस पर उद्धव गुट नाराज है। उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा- टीम शिंदे ने अपना आवेदन पेश करने से पहले आयोग की मदद से ठाकरे गुट के सुझाए गए विकल्पों की नकल की है। आयोग ने ठाकरे गुट का लेटर पहले वेबसाइट पर अपलोड किया, बाद में हटा दिया। ऐसे आवेदनों को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जाता था। वेबसाइट पर शिंदे का कोई पत्र नहीं है, जिसमें सिंबल और नाम सुझाए गए हों।

शिंदे को पहली पसंद का नाम दिया
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि आयोग ने टीम शिंदे को उनकी पहली पसंद का नाम दिया है, जबकि ठाकरे को उनकी पहली पसंद का नाम और सिंबल नहीं दिया गया। टीम ठाकरे ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह और उनके लिए नाम आवंटित करने वाला पत्र चुनाव चिन्ह की फोटो के बिना चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था, जबकि शिंदे के पत्र में सिंबल की फोटो थी।
उद्धव गुट को हाईकोर्ट से राहत, प्रत्याशी को मिली चुनाव लड़ने की अनुमति
शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। ऋतुजा BMC में क्लर्क हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने बंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश दिया।

20 जून से शुरू हुआ था शिवसेना का विवाद
शिवसेना का विवाद 20 जून से शुरू हुआ था, जब शिंदे के नेतृत्व में 20 विधायक सूरत होते हुए गुवाहाटी चले गए थे। इसके बाद शिंदे गुट ने शिवसेना के 55 में से 39 विधायक के साथ होने का दावा किया, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था।

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच टकराव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
उद्धव ने कहा था 40 सिर वाला रावण हमसे तीर-कमान छीन रहा

उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि 40 सिर वाला रावण हमसे तीर-कमान निशान छीनने की कोशिश कर रहा है। जिस शिवसेना ने आपको नाम दिया, जो आपकी मां है, आपने उसी की पीठ पर छुरा घोंपा है। इनके पीछे एक महाशक्ति है, उसे सबसे ज्यादा खुशी हो रही है।
उद्धव ने पार्टी के कई नेताओं का नाम लेते हुए कहा था कि इन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही सरकार चुनकर आई है। मैं टूट जाऊंगा पर झुकूंगा नहीं। पार्टी में अपना हिस्सा किसी को नहीं दूंगा। शिवसेना की वजह से ही लोगों में “मैं हिंदू हूं” की भावना आई थी, लेकिन इनकी वजह से पार्टी ने उस चीज को भी खो दिया। पढ़ें पूरी खबर…
चुनाव आयोग में शिंदे के सामने कैसे कमजोर पड़े थे उद्धव, 7 सवालों में जानें सब कुछ

महाराष्ट्र में शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग ने शिवसेना का सिंबल तीर-कमान को फ्रीज कर दिया था। यानी, अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में न तो उद्धव ठाकरे गुट और न ही एकनाथ शिंदे गुट इस सिंबल का इस्तेमाल कर पाएं। राजनीति पंडित इसे उद्धव ठाकरे के लिए झटका और एकनाथ शिंदे की जीत बता रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link
