चुनाव आयोग की टीम के साथ तिब्बती व्यक्ति से बरामद की 4 लाख 30 हज़ार की राशि | National Highway Mandi Pathankot Police Action, An amount of 4 lakh 30 thousand recovered from Tibetan man along with EC team

[ad_1]
बैजनाथ8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

तिब्बती व्यक्ति सोनम निवासी बीड चौगान के बैग से टीम ने 4 लाख 30 हज़ार की राशि बरामद ।
हिमाचल के कांगडा के बैजनाथ मे नैशनल हाइवे मंडी पठानकोट मे चुनाव आयोग की टीम ने एक टैक्सी से नाके के दौरान नगदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम् ने बुधवार देर शाम को चुनाव अधिकारी दान सिंह के नेतृत्व मे नैशनल हाईवे टाशिजोंग के पास नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पालमपुर से बैजनाथ की तरफ से एक टैक्सी आई, जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान टैक्सी मे बैठे गए तिब्बती व्यक्ति सोनम निवासी बीड चौगान के बैग से टीम ने 4 लाख 30 हज़ार की राशि बरामद की गई। टीम ने जब उससे राशि के बारे मे कागजात मांगे तो वो कोई कागजात नहीं दिखा सका।जिसके उपरांत टीम ने राशि को अपने कब्जे मे ले लिया।टीम ने उक्त राशि को बैजनाथ ट्रेजरी में जमा करवा दी है।
मामले को लेकर बोले अधिकारी
चुनाव अधिकारी दान सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति 50 हजार तक अपने साथ रख सकता है। उन्होंने कहा कि जब उक्त व्यक्ति पकड़ी गई राशि के बारे मे कागज प्रस्तुत करेगा,उसके बाद ही राशि को रिलीज किया जाएगा।
[ad_2]
Source link
