Categories

November 20, 2026

छत्तीसगढ़ : छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार – principal arrested for molesting chhattisgarh girl students

Spread the love

दुर्ग, आठ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य के. आनंद कुमार (37) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं से 12वीं कक्षा की पांच छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत की थी कि स्कूल का प्राचार्य कुमार छात्राओ को अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी करता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राचार्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो अधिनियम) की धाराओं की तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…