Categories

November 20, 2026

Chhattisgarh: कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, कांग्रेस नेता समेत पांच युवकों पर आरोप

Spread the love

मनेंद्रगढ़ः छत्तीसगढ़ के नए बने जिले मनेंद्रगढ़ के चिरमिरी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवा कांग्रेस के नेता ने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी बहला फुसलाकर 15 साल की नाबालिक लड़की को पहले एक होटल में ले गए। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया और फिर गैंगरेप किया। वारदात में कांग्रेस नेता की संलिप्तता को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि एक ओर प्रियंका गांधी लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे अभियान चलाती हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता महिलाओं के साथ इस तरह के जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके साथ होटल में दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठा कर बिलासपुर ले गए। बिलासपुर में एक मकान पर ले जाकर तीन दोस्तों ने फिर से गैंग रेप किया।

चिरमिरी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर भरतपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज अली समेत तीन युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाहनवाज के अलावा राजा खान, और अनुराग को हिरासत में लिया है। दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला सात माह पहले का है। पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिलाई गई जिसके चलते वह नशे में आ गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध बनाते हुए दुष्कर्म किया। उसके एक दिन बाद पीड़िता को बिलासपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मां उसे लेकर थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। चिरमिरी पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की और एक महिला सहयोगी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

चिरमिरी के एएसपी निमेश कुमार बरया का कहना है कि सात महीना पहले का मामला है। प्रीति पांडे नामक महिला नाबालिग लड़की को होटल लेकर गई थी। शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…