Categories

November 20, 2026

छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की – police constable commits suicide by shooting himself in chhattisgarh

Spread the love

राजनांदगांव, 16 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में रविवार को पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी ने यह कदम जिस कारण से उठाया है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नवगठित जिले के औंधी क्षेत्र के डोमिकाला गांव में स्थित एक पुलिस शिविर में सुबह करीब सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है।

बिलासपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल वेदराम राज ने शिविर में अपने बैरक में इंसास राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर उनके साथी वहां पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ मृत पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…