Categories

November 19, 2026

विदेश मंत्री जयशंकर ने मिस्र के राष्ट्रपति सीसी से मुलाकात की – external affairs minister jaishankar meets egyptian president sisi

Spread the love

काहिरा, 16 अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को यहां मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक अभिवादन किया।

मिस्र के अपने समकक्ष समेह शौकरी के निमंत्रण पर पहली बार मिस्र की यात्रा पर आए जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी का एक निजी पत्र भी सौंपा।

मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, “मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक अभिवादन किया और निजी पत्र भी सौंपा।”

मुलाकात के दौरान जयशंकर ने मिस्र-भारत संबंधों के विभिन्न आयामों को और आगे बढ़ाने में सीसी के मार्गदर्शन की सराहना की और उन्हें विदेश मंत्री शौकरी के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “भारत और मिस्र स्वतंत्र विचारधारा वाले राष्ट्रों के रूप में वैश्विक विमर्श कायम करने में योगदान देते हैं, और शांति, प्रगति व विकास को बढ़ावा देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…