Categories

November 20, 2026

जांच में तथ्य छुपाने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, एएसपी सहित 5 पहले ही सस्पेंड | Constable suspended for hiding facts in investigation, 5 already suspended including ASP

Spread the love

[ad_1]

डूंगरपुर44 मिनट पहले

बिछीवाड़ा थाने से नीलामी में खरीदे गए टैंकर में स्क्रैप कटिंग के दौरान शराब की पेटियां मिलने पर जांच के दौरान तथ्य छुपाने वाले कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

बिछीवाड़ा थाने में नष्ट बताई गई अवैध शराब बेचने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। यही शराब नीलाम हुए टैंकर से निकली है, जिसे पुलिसकर्मियों ने ही तस्करी के लिए छुपाई थी। टैंकर खरीदार जब इसे स्क्रैप कटिंग के लिए ले गया तो शराब की पेटियां देखकर चौंक गया। मामले में अब पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। वहीं, जांच के दौरान भी तथ्य छुपाने वाले कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

एसपी राशि डोगरा ने बताया की 25 से 31अगस्त 2022 तक बिछीवाड़ा थाने में जब्तशुदा शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई थी। इसके 3 दिन बाद ही गुजरात के कोटम्बा थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ी थी। कार से पकड़ी गई शराब बिछीवाड़ा थाने की ओर से नष्ट बताई गई शराब निकली। इस पर एएसपी अनिल मीणा, जिला आबकारी अधिकारी हरीश रोलन, जिला कोषाधिकारी जितेंद्र मीणा, बिछीवाड़ा थानाधिकारी रणजीत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रतनाराम को सस्पेंड किया गया था। वहीं, एसपी राशि डोगरा ने बिछीवाड़ा थाना समेत रतनपुर और कनबा चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया था।

उदयपुर में स्क्रैप कटिंग के दौरान मिली
शराब तस्करी में जब्त वाहनों को प्रशासन की ओर नीलाम कर दिया था। बिछीवाड़ा थाने में रखे नीलाम टैंकर को खरीदार लेकर उदयपुर स्क्रैप कटिंग के पास ले गया। टैंकर की कटिंग के दौरान उसमें से शराब की पेटियां निकलने लगी। इसे देखकर स्क्रैप कटिंग करने वाला भी चौंक गया। उसने ये खबर डूंगरपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस की एक टीम उदयपुर पहुंची, जहां से शराब को बरामद कर डूंगरपुर ले आए। जांच के दौरान ये शराब भी नष्ट बताई गई शराब निकली। जिसे तस्करों को बेचने के लिए छुपाकर रखी गई थी, लेकिन नष्ट शराब की तस्करी की जांच के दौरान भी मालखाना मुंशी नरेंद्र ने शराब के टैंकर में छुपाने को बात कबूल कर ली। टैंकर से शराब पकड़े जाने के बाद एसपी राशि डोगरा ने कॉन्स्टेबल नरेंद्र को भी सस्पेंड कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…