Categories

November 20, 2026

उपेन बोले – गुजरात में ही काली दिवाली मनाएंगे, मरते दम तक पीछे नहीं हटेंगे | Upen said – Will celebrate Kali Diwali in Gujarat itself, will not back down till death

Spread the love

[ad_1]

जयपुरएक घंटा पहले

गुजरात में जेल से छूट विरोध दर्ज करते राजस्थान के बेरोजगार।

गुजरात में जेल से रिहा होने के बाद राजस्थान के बेरोजगारों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बेरोजगारों ने कहा कि हम पिछले 18 दिनों से गुजरात में संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन ना तो सत्ताधारी कांग्रेस और ना ही विपक्षी पार्टी बीजेपी हमारा साथ दे रही है। ऐसे में आने वाले चुनाव में राजस्थान के युवा दोनों पार्टियों को सबक सिखाएंगे।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि पिछले लंबे समय से हम जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार द्वारा हम से अब तक बातचीत नहीं की गई। वहीं विपक्ष की भूमिका निभाने वाली बीजेपी के नेता भी आंख मूंद बैठे हैं। ऐसे में हम तब तक राजस्थान नहीं लौटेंगे। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। चाहे इसके लिए हमें अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़े।

बेरोजगारों की प्रमुख मांग

  • कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40% की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरा जाए।
  • राजकीय आईटीआई कॉलेजो में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेश भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
  • 2100+544 पदों पर पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
  • ग्राम पंचायत ईमित्र संचालक संघ से जुड़े ईमित्र ऑपरेटर अभ्यर्थीयो की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  • रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, जूनियर अकाउंटेंट, कृषि पर्यवेक्षक, एलडीसी, RAS, ईसीजी, एसआई ,CHO, सूचना सहायक, प्रोग्रामर, दंत चिकित्सक, नर्स ग्रेड 2, ANM, पशुधन सहायक ,ओटी टेक्निशियन, स्टेनोग्राफर APRO , PRO, जलधारी, सहायक कृषि अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कॉलेज शिक्षा में पीटीआई, लाइब्रेरियन और जलदाय विभाग में नई भर्तियां निकाली जाए।
  • राज्य सरकार द्वारा इस बजट में 1 लाख सरकारी भर्ती निकालने की घोषणा की गई थील इसलिए राज्य सरकार एक लाख भर्तियों का विभाग वाइज भर्तियों का वर्गीकरण करके जल्द से जल्द विज्ञप्तियां जारी करें।
  • शिक्षक भर्ती 2012 में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाए।
  • प्रयोगशाला साहयक भर्ती 2018 और पशु चिकित्सक भर्ती 2019 पूरी की जाए।
  • तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती में विशेष शिक्षकों पर अधिक से अधिक निकाले जाए।
  • सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को रोककर प्रदेश के युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए।
  • युवा बेरोजगार आयोग बनाया जाए।
  • बेरोजगारी भत्ते में अनिवार्य की गई इंटर्नशिप को रद्द की जाए।
  • कृषि व्याख्याता भर्ती में सभी कृषि के विषयों को शामिल किया जाए।
  • महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10000 पदों पर बजट में शिक्षक भर्ती निकालने की घोषणा की गई थी। इसलिए भर्ती की विज्ञप्ति जल्द से जल्द निकाली जाए।
  • फर्जी डिग्री,डिप्लोमा,खेल प्रमाण पत्र दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए भी सरकार सख्त कानून लेकर जाए।
  • 21 फरवरी 2021 को मंत्रियों से हुए लिखित समझोते की मांगो तथा लखनऊ समझौते की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  • CET से बाहर जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को बाहर किया जाए और जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए।
  • राजस्थान पुलिस कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान किया जाए।
  • समय पर पदोन्नति की के साथ ही ड्यूटी का समय फिक्स करने सहित पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
  • नर्सिंग भर्ती 2013 जल्द से जल्द पूरी कीजाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…