Categories

November 19, 2026

जौहर यूनिवर्सिटी और हेट स्पीच…Azam Khan को जेल भेजवाने वाला बना रामपुर में BJP प्रत्याशी – akash saxena became bjp candidate from rampur loksabha seat

Spread the love

रामपुर: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रामपुर में बीजेपी ने आजम खान की विधायकी रद्द कराने वाले पार्टी नेता आकाश सक्सेना को टिकट दिया है। रामपुर सीट से बीजेपी ने जिन आकाश सक्सेना को उतारा है, उनकी ही याचिका पर आजम खान को 3 साल की सजा मिली है और उनकी विधायकी रद्द की गई है।

आकाश सक्सेना वह शख्स हैं, जो आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर उनकी हेट स्पीच तक के मामले में अदालती लड़ाई लड़ते रहे हैं। आकाश को रामपुर में बीजेपी की सियासत में लाने के पीछे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या थे, लेकिन आकाश ने आजम के खिलाफ जिस तरह से प्रदेश भर में संदेश पहुंचाया उसके कारण ही बीजेपी ने अब उन्हें उम्मीदवार बना दिया है।

#AkashSaxena #Rampur #AzamKhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…