Categories

November 20, 2026

झारखंड के 226 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित- 226 blocks of Jharkhand declared drought-hit

Spread the love

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के 24 में से 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने का फैसला लिया है। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया। पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले को छोड़कर 22 जिलों के सूखा प्रभावित 226 प्रखंडों के किसानों को सहायता राशि भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। हर किसानों को तुरंत 3500 रुपये की तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। सूखा राहत राशि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार लगभग 1200 करोड़ रुपए का खर्च करेगी।

केंद्र को रिपोर्ट भेजने का निर्देश
सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द राज्य में सूखे की स्थिति का आकलन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाए। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार से सूखा राहत राशि की मांग की जाएगी।
UP में इस बार रुला गई भारी बारिश, 36 जिलों में 2.55 लाख किसानों की फसल बर्बाद, जानिए कितना मिलेगा मुआवजा
सूखा प्रभावित 22 जिलों के 226 प्रखंडों की सूची
जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह, कान्हाचट्टी, सिमरिया, तंडवा, इटखोरी,मयूरहंड, सरवाँ, सारठ, कैरों, देवघर, मोहनपुर, सोनारायठाडी, मधुुपुर, पालोजोरी, मारगोमुण्डा, देवीपुर गोविन्दपुर, टुण्डी, तोपचांची, धनबाद, बलियापुर, निरसा, कालियासोल, एग्यारकुण्ड, पूर्वी टुंडी, बाघमारा, जरमुण्डी, दुमका, जामा, मसलिया, रणेश्वर, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट, रामगढ़, काठीकुण्ड, गोपीकांदर,मेराल, डंडई, रमना, विशुनपुरा, भवनाथपुर, चिनियाँ, मझिआंव, सगमा, गढ़वा, डंडा, रांका, कंडी, धुर्की, बड़घर, नगर उंटारी, रामकंडा, बरडीहा, केतर, खरौंधी, भंडरिया, गाण्डेय, बेंगाबाद, जमुआ, धनवार, बगोदर, सरिया, डुमरी, पीरटांड़, गिरिडीह, बिरनी, तिसरी, देवरी, गावां, गोड्डा, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, मेहरमा, बोवारीजोर, सुंदरपहाड़ी, पोडैयाहाट, ठाकुरगांगटी, गुमला, पालकोट, चौनपुर, डुमरी, जारी, कामडरा, सिसई, भरनो, बिशुनपुर, घाघरा, रायडीह, दाड़ी, बड़कागांव, केरेडारी, हजारीबाग, चूरचु, दारू, ईचाक, ताती झरिया, कटकमसांडी, बरही, चौपारण, बरकट्टा, चलकुसा, पदमा, बिशुनगढ़, नारायणपुर, कर्माटांड़, जामताड़ा, नाला, कुण्डहित, फतेहपुर, खूँटी, मुरहू, अड़की, कर्रा, तोरपा, रनिया, कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच, सतगांवा, महुआटांड़, गारू, हेरगंज, बरियातु, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, मनिका, बरवाडीह, लोहरदगा, सेन्हा, भंडरा, कुडू, कैरो, किस्को, पेशरार, पाकुड़िया, पाकुड़, हिरनपुर, लिट्टीपाड़ा, अमरापाड़ा, महेशपुर, मनातू, लेस्लीगंज, पांकी, मेदनीनगर, तरहस्सी, बिश्रामपुर, नवाबाजार, पाण्डू, पड़वा, हरिहरगंज, छतरपुर, नौडीबाजार, रामगढ़, चौनपुर, उटारी रोड, पाटन, सतबरवा, हैदरनगर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, पिपरा, दुल्मी, चितरपुर, माण्डू, पतरातू, गोला, माण्डर, बेड़ो, इटकी, ओरमांझी, नामकुम, अनगड़ा, सिल्ली, तमाड़, रातु, नगड़ी, बुड़मू, खलारी, लापुंग, बुण्डू, चान्हो, सोनाहातु , बरहरवा, साहेबगंज, बोरियो, मंडरो, बरहेट, पतना, राजमहल, उधवा, तालझारी, सरायकेला, खरसावाँ, कुचाई, चाण्डिल, ईचागढ़, कुकडू, राजनगर, गम्हरिया, झींकपानी, टोंटो, जगन्नाथपुर, नवामुण्डी, मंझगांव, कुमरडुंगी, मंझरी, तांतनगर, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेला, मनोहरपुर, बंदगांव, हाटगम्हरिया, गुदड़ी, चाईबासा, खूँटपानी, आनन्दपुर।
Jharkhand News: एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर हिसाब देना भूल गए सरकारी विभाग, मुख्य सचिव बोले- यह चिंता की बात
बैठक में ये अधिकारी थे उपस्थित
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे। जबकि सीएम हाउस में हुई बैठक में कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक में खाद्य आपूर्ति, कृषि, स्कूली शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…