Categories

November 21, 2026

तेमेनगांग होल्डिंग्स, रेजिंग ग्लोबल देंगी मलेशिया के वीजा की सेवाएं – temengang holdings raging global to offer visa to malaysia

Spread the love

मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) मलेशिया की सरकार ने पर्यटक और कर्मचारियों के रूप में मलेशिया जाने वाले भारतीय नागरिकों को वीजा सेवाएं प्रदान करने के लिए तेमेनगांग होल्डिंग्स कंपनी और भारत की रेजिंग ग्लोबल को अनुबंधित किया है।

एक बयान में बताया गया कि दोनों कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में अपने केंद्रों के जरिए और देशभर में अपने दूरस्थ केंद्रों तथा वेबसाइट के जरिए मलेशिया के लिए वीजा आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं।

तेमेनगांग होल्डिंग्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मलेशिया ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना जारी रखा है। इस बीच रेजिंग ग्लोबल द्वारा संचालित हमारे आधिकारिक वीजा आवेदन केंद्र निश्चित ही आवेदकों की बढ़ती संख्या को और प्रभावी तथा सुगम वीजा प्रक्रिया की पेशकश करेंगे।’’

रेजिंग ग्लोबल के प्रबंध निदेशक भरत एस राय ने कहा कि कंपनी मलेशिया के राजपरिवार की कंपनी तेमेनगांग होल्डिंग्स के साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…