Categories

November 19, 2026

टाटा स्टील का दूसरी तिमाही में लाभ 90 प्रतिशत गिरकर 1,297 करोड़ रुपये पर – tata steel’s q2 profit falls 90 percent to rs 1297 crore

Spread the love

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 90 प्रतिशत घटकर 1,297 करोड़ रुपये रह गया।

टाटा स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने के कारण उसके मुनाफे में यह गिरावट आई है।

इस्पात कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,547.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा स्टील की कुल आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 60,206.78 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 60,657.98 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 57,684.09 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह 47,239.63 करोड़ रुपये था।

उल्लेखनीय है कि घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील दुनिया के शीर्ष इस्पात उत्पादकों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…