धनबाद एसएनएमसीएच व्यवस्था-Dhanbad SNMCH Arrangement
एक बार फिर SNMCH की व्यवस्था पर सवाल उठे है। बिहार से रानीगंज जा रहे सपरिवार राम बाबू सिंह की अपनी गाड़ी गोविन्दपुर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सभी को एसएनएमसीएच में ले जाया गया। जहां राम बाबू सिंह की मौत हो गई । वही उषा सिंह, अर्चना कुमारी ,सौरभ सिंह की हालत गंभीर थी उसके बाद भी आपातकालीन में सही से इलाज नही किया गया।
राम बाबू सिंह की छोटी बेटी रिंकी सिंह ने SNMCH की व्यवस्था पर सरकार से ट्वीट करते हुए सवाल किया है। उन्होंने लिखा- मेरी मां,बहन की हालत गंभीर थी दर्द से तड़प रही थी पर इन्हें बिना कोई लोकल अनेथिसिया दिए आंख और सिर में लगी गंभीर चोट को बोरे की तरह सिलाई कर दी गई। बहन की आंख में कांच घुसा था पर किसी ने निकाला नही। हमलोग डॉक्टर व नर्स से मदद की गुहार लगा रहे थे पर कोई सुनने वाला नही। इस हालत में लोग सरकारी व्यवस्था पर कैसे यकीन करें।’ वही उन्होंने ट्वीट में अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक घण्टे तक कोई भी कर्मचारी स्ट्रेचर तक ले कर नही आया।
Muzaffarpur News: अस्पताल का बेड बना ठेला, ढोया जा रहा कचरा
खुद ही व्यवस्था कर मां को एम्बुलेंस में बिठा कर निजी अस्पताल ले जाया गया। पर यहां सवाल उठता है कि आखिर इतनी सुविधाओं के बाद भी सरकारी अस्पतालों में लोगों के दर्द को क्यों नही समझा जाता। हाल ही में झारखण्ड सरकार मुख्य सचिव ने भी SNMCH की व्यवस्था को देख फटकार लगाया था। उसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन बदलाव करने को तैयार नही है।बहरहाल अब देखना है कि एसएनएमसीएच की हालत में कब तक सुधार होता है और स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर क्या कुछ कार्यवाही करती है ।
