Categories

November 20, 2026

टीएमसी सांसद के बयान पर रूपा गांगुली ने कसा तंज, बोलीं उन्हें मेरी एक्टिंग ज्यादा पसंद, क्या कर सकती

Spread the love

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली ने टीएमसी सांसद डोला सेन पर तीखा पलटवार किया है। जिस तरह से बीरभूम हिंसा का जिक्र करते हुए रूपा गांगुली लोकसभा में रो पड़ी थीं उसे डोला सेन ने एक्टिंग करार दिया था। डोला सेन के इस बयान पर रूपा गांगुली ने कहा कि अगर उनको मेरी एक्टिंग ज्यादा पसंद है और संसद में बोलना नहीं तो मैं क्या ही कह सकती हूं। अगर उन्हें इतनी बुरी घटना ड्राम लगता है तो मैं क्या कर सकती हूं। बता दें कि बीरभूम हिंसा पर बोलते हुए रूपा गांगुली ने इस पूरी घटना के खिलाफ केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा था कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

 ऐसा हो सकता है कि उनको मेरी एक्टिंग ज्यादा पसंद है, संसद में बोलना कम, हो सकता है, वो काफी वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें बुहत सारा कुछ आता है, मुझे थोड़ा कम आता है, लेकिन ठीक है मुझे जितना आता है उतना ही तो मैं कर सकती हूं। अगर उनको इतनी बुरी घटना एक्टिंग या ड्रामा लगती है तो मैं क्या बोल सकती हूं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वहां सिर्फ 8-10 लोग नहीं हैं जो मारे गए हैं, वहां और भी ज्यादा लोग थे। अब इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है, कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई को यह जांच दी गई है।

बता दें कि बीरभूम हिंसा के बाद प्रदेशभर में हथियारों को जब्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस कड़ी में 8 जिंदा बम, तीन हथियार जगदाल, बीजापुर, भाटपारा से बरामद किए गए हैं। साथ ही पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…